श्री लक्ष्मीनाथ लायंस क्लब द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

फतेहपुर शेखावाटी, 5 सितंबर । शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में श्री लक्ष्मीनाथ लायंस क्लब फतेहपुर शेखावाटी की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन प्रिंस सी.से. स्कूल, फतेहपुर में किया गया।

सेवानिवृत्त एवं कार्यरत शिक्षकों का सम्मान

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक फूलचंद, पूर्व प्रिंसिपल रंजीत सिंह कड़वासरा, रिटायर्ड शिक्षक ईश्वर सिंह नेहरा, व्याख्याता संतोष देवी, राजकुमार मील सहित प्रिंस स्कूल एवं रिंकल स्कूल के समस्त शिक्षकों को फूलमाला, शॉल, प्रतीक चिन्ह, डायरी एवं पेन भेंट कर सम्मानित किया गया।

लायंस क्लब की उपस्थिति

इस अवसर पर क्लब सचिव लॉयन ओ.पी. जाखड़ सहित लायन गोपी राम सर्राफ, लायन ईश्वर सिंह नेहरा, लायन सुभाष जलिन्दरा, लायन मनोज शर्मा, लॉयन करण सिंह जाखड़, विकास सैनी, श्रवण चौहान, अंकित जाखड़ एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मंच संचालन व आभार

कार्यक्रम का मंच संचालन लॉयन करण सिंह जाखड़ ने किया।
अंत में लायन ईश्वर सिंह नेहरा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *