प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान का दौरा रद्द हो गया है। दरअसल वह पचपदरा में देश के पहले ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोरसायन परिसर का उद्घाटन करने वाले थे, लेकिन उद्घाटन से पहले सोमवार को ही परिसर में आग लग गई, जिसके चलते पीएम मोदी का दौरा रद्द हो गया है ■ बंगाल में पहले चरण के लिए और तमिलनाडु में सभी सीटों पर आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, 23 अप्रैल को होगा मतदान ■ चारधाम यात्रा के पहले ही दिन 2 श्रद्धालुओं की मौत, यमुनोत्री की चढ़ाई के दौरान बुजुर्ग की सांस फूली, महिला घोड़े से गिरी ■ मौसम विभाग की चेतावनी, इस साल उत्तर भारत में पड़ेगी भीषण गर्मी, सामान्य से ज्यादा रहेंगे लू के दिन, समय से पहले लू ने दी दस्तक, अप्रैल में हुई जून वाली गर्मी, तपती धूप से बेहाल हुए लोग ■ ट्रंप बोले- ईरान के साथ नए समझौते से दुनिया में आएगी शांति, ओबामा-बाइडन की गलतियों को सुधारा जाएगा ■

Areawise News
वाल्मीकि जयंती पर शोभायात्रा निकाली:महर्षि द्वारा बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया
फतेहपुर में मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज द्वारा एक शोभायात्रा निकाली गई।
सफाई यूनियन अध्यक्ष सुशील पवार ने बताया कि शोभायात्रा कस्बे के सारस्वत कुएं के पास से शुरू हुई। इसमें सैकड़ों की संख्या में समाज के युवा और महिलाएं शामिल हुए।
शोभायात्रा सिटी सेंटर मार्केट, सिकरिया चौरस्ता, मुख्य बाजार, सब्जी मंडी और मोदी हॉस्पिटल होते हुए वार्ड नंबर एक स्थित वाल्मीकि बस्ती पहुंची।
वाल्मीकि बस्ती पहुंचने पर सभी मोहल्लेवासियों ने महर्षि वाल्मीकि के प्रतीक चिन्ह पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान समाज के लोगों ने महर्षि द्वारा बताए गए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सफाई यूनियन कर्मचारी अध्यक्ष सुशील पवार, जमादार नथू, जमादार महेश वाल्मीकि, जमादार मानसिंह, प्रदीप, संजय सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Leave a Reply