प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान का दौरा रद्द हो गया है। दरअसल वह पचपदरा में देश के पहले ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोरसायन परिसर का उद्घाटन करने वाले थे, लेकिन उद्घाटन से पहले सोमवार को ही परिसर में आग लग गई, जिसके चलते पीएम मोदी का दौरा रद्द हो गया है ■ बंगाल में पहले चरण के लिए और तमिलनाडु में सभी सीटों पर आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, 23 अप्रैल को होगा मतदान ■ चारधाम यात्रा के पहले ही दिन 2 श्रद्धालुओं की मौत, यमुनोत्री की चढ़ाई के दौरान बुजुर्ग की सांस फूली, महिला घोड़े से गिरी ■ मौसम विभाग की चेतावनी, इस साल उत्तर भारत में पड़ेगी भीषण गर्मी, सामान्य से ज्यादा रहेंगे लू के दिन, समय से पहले लू ने दी दस्तक, अप्रैल में हुई जून वाली गर्मी, तपती धूप से बेहाल हुए लोग ■ ट्रंप बोले- ईरान के साथ नए समझौते से दुनिया में आएगी शांति, ओबामा-बाइडन की गलतियों को सुधारा जाएगा ■

Areawise News
फतेहपुर नगर परिषद ने दी अनुकंपा नियुक्त:दिवंगत सफाईकर्मी के बेटे को सौंपा पत्र, निधन के एक महीने बाद दी गई
फतेहपुर नगर परिषद ने शुक्रवार को एक अभियान के तहत दिवंगत सफाई कर्मचारी जगदीश प्रसाद के बेटे कालूराम को अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपा। यह नियुक्ति जगदीश प्रसाद के निधन के एक महीने बाद दी गई है।
नगर परिषद परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में कमिश्नर अनीता खीचड़ और सभापति मुश्ताक अहमद नजमी ने वार्ड नंबर 1 निवासी कालूराम को सरकारी अनुकंपा नियुक्ति का प्रमाण पत्र प्रदान किया।
सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सुशील पवार ने बताया कि वार्ड नंबर 1 निवासी सफाई कर्मचारी जगदीश प्रसाद का निधन लगभग एक महीने पहले हो गया था। इसके बाद उनके परिवार को अनुकंपा नियुक्ति का लाभ मिला है।
इस अवसर पर सभापति मुश्ताक अहमद नजमी, कमिश्नर अनीता खीचड़, सफाई यूनियन के अध्यक्ष सुशील पवार, महेश जमादार, मानसिंह जमादार, नथू, पप्पू राम चावरिया, मुकेश कुमार, प्रभु पवार, देवा पवार सहित अन्य सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
Leave a Reply