फतेहपुर शेखावाटी। लायंस क्लब श्री लक्ष्मी नाथ, फतेहपुर शेखावाटी की ओर से दिनांक 1 अक्टूबर 2025, बुधवार को त्रिवेणी भवन में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
क्लब सह सचिव मनोज शर्मा ने बताया कि शिविर का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष लायन सीताराम सोनी और लायन गोपी राम सर्राफ ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर की डॉक्टर्स टीम ने 75 रोगियों की आंखों की जांच की। इनमें से 33 रोगियों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। साथ ही पूर्व शिविर में ऑपरेशन कराए गए 35 मरीजों की पुनः जांच की गई और उन्हें चश्मे वितरित किए गए।
शिविर में क्लब पदाधिकारियों लायन सीताराम सोनी, लायन गोपी राम सर्राफ, लायन श्रीराम थालोड़, लायन सुभाष जालिन्दरा, लायन आरिफ सोलंकी, लायन फारूक खान, लायन ईश्वर सिंह नेहरा, आनंद छकड़ा, कमल भोजक, स्काउट मोतीराम महिचा, प्रहलाद राय प्रजापति सहित नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
क्लब की ओर से चयनित मरीजों को एयर कंडीशन बस के जरिए जयपुर स्थित शंकरा आई हॉस्पिटल भेजा गया, जहां उनका ऑपरेशन किया जाएगा। ऑपरेशन के बाद उन्हें पुनः फतेहपुर लाया जाएगा। सभी मरीजों को भोजन, नाश्ता, चाय, बस सुविधा, जांच, दवाई और चश्मा निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
कार्यक्रम के अंत में लायन सुभाष जालिन्दरा ने आभार व्यक्त किया।



Leave a Reply