दो भाईयों का राज्य हॉकी टीम में चयन: जयपुर में रहकर कर रहे थे तैयारी, भारत के लिए खेलना सपना

दो भाईयों का राज्य हॉकी टीम में चयन: जयपुर में रहकर कर रहे थे तैयारी, भारत के लिए खेलना सपना

फतेहपुर के गारिंडा गांव के दो भाईयों का राज्य स्तरीय हॉकी टीम में चयन हुआ है। इनमें से एक का चयन 14 वर्ष आयु वर्ग और दूसरे का 17 वर्ष आयु वर्ग की टीम में हुआ है।

उनके पिता मोहम्मद आदिल खान ने बताया कि छोटे बेटे इबसम खान का 14 वर्ष आयु वर्ग और बड़े बेटे अबनान खान का 17 वर्ष आयु वर्ग की राज्य स्तरीय हॉकी टीम में चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी वर्तमान में जयपुर के ऑल सेंट्स चर्च सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। वे पिछले कई सालों से वहीं रहकर हॉकी का अभ्यास कर रहे हैं।

 

आदिल खान ने बताया कि बेटों के चयन के बाद उनके रिश्तेदारों और शुभचिंतकों द्वारा उन्हें लगातार बधाई दी जा रही है। दोनों बेटों का सपना है कि वे भविष्य में भारत के लिए हॉकी खेलें।

Shekhawati Today Radio

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *