रामगढ़ शेखावाटी में विजयादशमी पर RSS का पथ संचलन, पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

रामगढ़ शेखावाटी में विजयादशमी पर RSS का पथ संचलन, पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

रामगढ़ शेखावाटी। विजयादशमी महोत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से कस्बे में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अग्रवाल भवन में आयोजित बौद्धिक सत्र से हुई। इसमें स्वयंसेवकों को राष्ट्र के विकास और उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करने तथा अनुशासन को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।

बौद्धिक सत्र के बाद पथ संचलन अग्रवाल भवन, पुराना बस स्टैंड से प्रारंभ होकर मैन बाजार, शिव मंदिर चौक, पुस्तकालय बाजार, बिसाऊ दरवाजा और उतरादा बाजार होते हुए कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजरा। इस दौरान स्वयंसेवकों के अनुशासित कदमताल का नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

पथ संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया। प्रमुख रूप से रमेश जोशी, गोपालकृष्ण तिवाड़ी, गोकुल भारती, दिनेश सैनी, भागीरथमल जाट और राहुल सैनी सहित अनेक स्वयंसेवक मौजूद रहे।

 

इससे पूर्व रविवार को उपखंड के ढांढण गांव में भी इसी प्रकार का पथ संचलन आयोजित किया गया था, जिसमें उपखंड के कई स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

श्री श्याम मित्र मंडल ट्रस्ट रामगढ़ शेखावाटी के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन में पुष्प वर्षा की गई

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *