सीकर: 17 साल की नाबालिग लड़की से रेप के मामले में सीकर की पोक्सो कोर्ट संख्या 2 ने फैसला सुनाया है। जज नीरज कुमार भारद्वाज ने मामले में आरोपी शाहरुख खान (25) को अंतिम सांस तक जेल की सजा सुनाई है। उस पर 1.10 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
सरकारी वकील नागरमल कुमावत ने बताया- 21 नवंबर 2023 को 17 साल की नाबालिग लड़की के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनकी 17 साल की बेटी 20 नवंबर 2023 की सुबह 9:20 पर घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी। लेकिन वापस नहीं आई। पुलिस ने इस रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू किया। पुलिस ने मामले में 17 साल की नाबालिग लड़की को दस्तयाब किया।
मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। आरोपी अपने साथ नाबालिग लड़की को किडनैप करके गुजरात ले गया, जहां उसने एक किराए के मकान में नाबालिग के साथ कई बार रेप किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया।
इसके बाद अभियोजन पक्ष की तरफ से कोर्ट में 23 दस्तावेजी साक्ष्य और 15 गवाह पेश किए गए। अब कोर्ट ने मामले में आरोपी को अंतिम सांस तक जेल और 1.10 लाख रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। मामले में कोर्ट ने पीड़िता को पीड़ित प्रतिकर स्कीम के तहत 5 लाख रुपए दिलवाने की अनुशंसा भी की है।
कोर्ट ने इस मामले में टिप्पणी की है कि ऐसी बालिकाएं जो खुद का भला बुरा सोचने में असमर्थ है। उनके साथ अपराध करने वाले आरोपियों को दंडित करना जरूरी है। अन्यथा बालिकाएं जो समाज की धरोहर है, सुरक्षित नहीं रह पाएंगी।
खबरें और भी हैं…
- 7 मेडिकल कॉलेजों में 1267 नियमित पद समाप्त:चूरू में नर्सिंगकर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य बहिष्कार
- 🎒 छात्रों के चेहरों पर मुस्कान: ढंड परिवार ने बांटी मिठाई व शिक्षण सामग्री, शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय पहल
- डोटासरा बोले- रिफाइनरी में आग की जांच होनी चाहिए:रिफाइनरी पहले से लेट थी, अब 6 से 12 महीने और देरी हो जाएगी
- किडनैपर्स को चकमा देने के लिए पुलिस ने पहना ‘बुर्का’:हरियाणा में दबोचे 1.5 करोड़ के सौदागर, 48 घंटे में सुलझाया अपहरण कांड
- पहले नाबालिग को सफाईकर्मी पद पर नियुक्ति दी, फिर हटाया:हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी आदेश रद्द किया, कहा-नियोक्ता की जिम्मेदारी, वह तथ्यों का सत्यापन करें
- सीकर में गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा:फूलों की बारिश से जगह-जगह स्वागत हुआ, दीपकों से महाआरती की गई

Leave a Reply