परम हितैषी का 27वां स्थापना दिवस 31 अगस्त को

सीकर | परम हितैषी मानव सेवा संस्थान के तत्वावधान में “परम हितैषी” का  27वां स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह 31 अगस्त को आयोजित होगा। यह आयोजन श्री परशुराम भवन, डोलियों का बास, बजाज रोड पर होगा।

शिक्षा, समाज सेवा और खेल में उत्कृष्ट प्रतिभाओं का होगा सम्मान

सहसंयोजक अशोक गोरसिया ने बताया कि कार्यक्रम में शिक्षा, समाज सेवा, राजनीति, साहित्य, कला एवं खेल में विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
बोर्ड परीक्षाओं में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले, प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित उम्मीदवार और नवाचार करने वाले युवा भी सम्मानित होंगे।

धार्मिक संतों की रहेगी विशेष उपस्थिति

संस्थापक संयोजक रामगोपाल सुंदरिया ने बताया कि समारोह में गनेड़ी के प्रणव आश्रम के योगी निवृत्ति नाथ महाराज, श्रीनाथजी आश्रम चुवास के महंत निश्चलनाथ महाराज तथा जयपुर सांगानेर के आचार्य बालयोगी नोमिनाथदास पधारेंगे।

अतिथि एवं अध्यक्षता

कार्यक्रम की अध्यक्षता रतनगढ़ के पूर्व विधायक राजकुमार रिणवा करेंगे।
मुख्य अतिथि होंगे— संयुक्त शासन सचिव (कार्मिक विभाग, जयपुर) दिनेश शर्मा
विशिष्ट अतिथि

  • राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. बी.एम. शर्मा

  • महाराष्ट्र के बाबूलाल लढ़ाणियां, राजेंद्र शर्मा

  • अध्यक्ष सेवा संस्थान जयपुर महेश चोटिया,

  • पवन पुजारी, सज्जन कुमार झिकनाड़िया

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *