बिसाऊ के सर्व समाज के युवाओं ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, न्याय की मांग
बिसाऊ। भिवानी में महिला अध्यापक मनीषा की हत्या के विरोध में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को स्वामी समाज के मंत्री देवकीनंदन स्वामी के नेतृत्व में सर्व समाज के युवाओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार पवन कुमार मीणा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग
ज्ञापन में युवाओं ने सरकार से मांग की कि अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए, पूरे मामले की गंभीरता से जांच हो तथा मुकदमे की सुनवाई फास्टट्रैक कोर्ट में की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई।
पुलिस और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
देवकीनंदन स्वामी ने बताया कि 11 अगस्त को अज्ञात लोगों ने शिक्षिका मनीषा का अपहरण किया और 13 अगस्त को खेतों से क्षत-विक्षत हालत में उनका शव बरामद हुआ। उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है।
आंदोलन की चेतावनी
स्वामी ने कहा कि मनीषा के साथ हुई हैवानियत इंसानियत को शर्मसार कर रही है। यदि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
मौजूद रहे सर्व समाज के लोग
ज्ञापन सौंपने के दौरान बसंत चेजारा, नरेन्द्र सिंह, मनोज सैन, नवीन ढाका, सचिन गावड़िया, हिमांशु शर्मा, शंकर मेघवाल सहित अन्य सर्व समाज के लोग मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं…
- 7 मेडिकल कॉलेजों में 1267 नियमित पद समाप्त:चूरू में नर्सिंगकर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य बहिष्कार
- 🎒 छात्रों के चेहरों पर मुस्कान: ढंड परिवार ने बांटी मिठाई व शिक्षण सामग्री, शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय पहल
- डोटासरा बोले- रिफाइनरी में आग की जांच होनी चाहिए:रिफाइनरी पहले से लेट थी, अब 6 से 12 महीने और देरी हो जाएगी
- किडनैपर्स को चकमा देने के लिए पुलिस ने पहना ‘बुर्का’:हरियाणा में दबोचे 1.5 करोड़ के सौदागर, 48 घंटे में सुलझाया अपहरण कांड
- पहले नाबालिग को सफाईकर्मी पद पर नियुक्ति दी, फिर हटाया:हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी आदेश रद्द किया, कहा-नियोक्ता की जिम्मेदारी, वह तथ्यों का सत्यापन करें
- सीकर में गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा:फूलों की बारिश से जगह-जगह स्वागत हुआ, दीपकों से महाआरती की गई

Leave a Reply