रामगढ़ शेखावाटी | दिनांक: 30 जुलाई 2025
लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा वर्षा ऋतु में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत रामगढ़ शेखावाटी स्थित रघुनाथ जी का बीड़ में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व आचार्य गजानंद जी महाराज के पावन सान्निध्य में हुआ।
कार्यक्रम के प्रभारी प्रशांत जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रस्ट की ओर से इस अभियान के तहत कुल 51 पौधे लगाए जाएंगे, जिसकी शुरुआत आज की गई। इस दौरान शेरना, गुलमोहर, शीशम, इमली और शहतूत जैसे बहुपयोगी और पर्यावरणीय दृष्टिकोण से लाभकारी वृक्ष लगाए गए।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मिलकर एक घंटे तक अथक मेहनत की। पहले गड्ढे खोदने का कार्य किया गया, फिर समन्वय से पौधारोपण हुआ।
🌿 उल्लेखनीय उपस्थिति:
कार्यक्रम में ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य मयंक शर्मा, जगदीश प्रजापत, पुनीत शर्मा, कमल सैनी, बाबू पीपलवा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे और इस अभियान को सफल बनाया।
🌱 “एक पेड़ माँ के नाम” सिर्फ एक वृक्षारोपण नहीं, बल्कि यह प्रकृति के प्रति श्रद्धा और मातृऋण चुकाने की एक अद्भुत प्रेरणा है। लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट का यह प्रयास निश्चित ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण की ओर अग्रसर करेगा।
Recent Posts
- किडनैपर्स को चकमा देने के लिए पुलिस ने पहना ‘बुर्का’:हरियाणा में दबोचे 1.5 करोड़ के सौदागर, 48 घंटे में सुलझाया अपहरण कांड
- पहले नाबालिग को सफाईकर्मी पद पर नियुक्ति दी, फिर हटाया:हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी आदेश रद्द किया, कहा-नियोक्ता की जिम्मेदारी, वह तथ्यों का सत्यापन करें
- सीकर में गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा:फूलों की बारिश से जगह-जगह स्वागत हुआ, दीपकों से महाआरती की गई
- सीकर में परमार्थ सेवा समिति द्वारा निराश्रित बालगृह में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
- चूरू कलेक्ट्रेट परिसर में बजरी से भरा डंपर पलटा:बजरी खाली करते समय बेकाबू होकर पलटा, जनहानि टली


Leave a Reply