रामगढ़ शेखावाटी: बरसात में जल भराव की पुरानी समस्या बनी बड़ी चुनौती, गंदे पानी को लेकर विरोध

WhatsApp Video 2025-07-31 at 1.19.28 PM

 श्री कृष्ण गौशाला रामगढ़ के सामने बरसात के दौरान ही सीवरेज से निकलता गंदा पानी, क्या यह गंदा पानी गौशाला के कुएं में डाला जाएगा?

AQPGDKStU9zwwUN4-rRGqpLvEZVmyX1p-vQJQnSSga70Z_nIZdFjxUJQlLL48Ys9Mn36uppV3P7gB_KPVN0rbS5Kc2qOvQhBLLQ_0GNjHzUIFA

 नए बस स्टैंड पर बरसाती पानी का जल भराव कोई नई बात नहीं है

रामगढ़ शेखावाटी में आज तड़के सुबह 3:30 बजे से लगातार हो रही बारिश के चलते एक बार फिर जल भराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। वर्षों से नए बस स्टैंड क्षेत्र में जल निकासी की समस्या बनी हुई है। इस मुद्दे को लेकर आमजन सहित अनेक पत्रकारों ने समय-समय पर आवाज उठाई है, लेकिन समाधान अब तक अधूरा है।

जहां कुछ लोग अभी भी पुराने बस स्टैंड की स्थिति को लेकर चर्चा कर रहे हैं, वहीं जानकारों का कहना है कि पुराने बस स्टैंड के लिए आवाज उठाने पर पहले पत्रकारों को विरोध और “मुर्दाबाद” जैसे नारों का भी सामना करना पड़ा है।

इस बार बारिश के पानी का बहाव नगर के एक और नई समस्या की ओर इशारा कर रहा है। अमृत योजना के अंतर्गत सेठ अनंतराम के जोड़े में बने पार्क के कारण अब सारा पानी मुख्य सड़क और विद्युत विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय की ओर बह रहा है। पहले यह पानी एक जगह जमा हो जाता था, लेकिन अब यह प्रशासनिक और सार्वजनिक संस्थानों में घुसने लगा है।

स्थानीय जानकारी के अनुसार, गौशाला के सामने सीवरेज के चेंबर से भी गंदा पानी बाहर निकल रहा है। चिंता की बात यह है कि नगर पालिका प्रशासन इस गंदे बरसाती पानी को गौशाला के कुएं में डालने की योजना बना रहा है। जब यह बात सामने आई, तो स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि यदि केवल बारिश का साफ पानी कुएं में डाला जाए तो कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन सीवरेज युक्त गंदा पानी डालना न केवल अनुचित है, बल्कि गौशाला की पवित्रता और पशुधन के स्वास्थ्य के लिए भी घातक होगा।

वहीं दूसरी ओर नगर पालिका प्रशासन इस कदम को “जनहित” का मामला बताते हुए गौशाला प्रबंध समिति और ट्रस्टियों से संपर्क कर समर्थन हासिल करने में जुटा हुआ है।

अब सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन जनआवाज़ को सुनेगा, या फिर यह मामला भी आने वाले वर्षों तक एक राजनीतिक बहस बनकर रह जाएगा?
 हम आपको दिखाते हैं अमृत योजना के तहत बने पार्क के कारण पार्क व मुख्य सड़क पर जमा बरसाती पानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *