नौकर ने होटल मालिक के 1.70 लाख रुपये चुराए:पश्चिम बंगाल का युवक रात में गल्ले से नकदी लेकर फरार, मामला दर्ज

नौकर ने होटल मालिक के 1.70 लाख रुपये चुराए:पश्चिम बंगाल का युवक रात में गल्ले से नकदी लेकर फरार, मामला दर्ज

रामगढ़ शेखावाटी में एक होटल से 1 लाख 70 हजार रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। कस्बे के बाईपास पर स्थित सायल होटल में काम करने वाला पश्चिम बंगाल निवासी एक युवक होटल के गल्ले और कमरे से नकदी लेकर फरार हो गया। यह घटना 21 नवंबर की रात करीब तीन बजे हुई।

होटल मालिक असकर पुत्र कमाल खान को सुबह चोरी का पता चला। उन्होंने तुरंत युवक की तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर आरोपी नौकर के खिलाफ रामगढ़ थाना पुलिस में मामला दर्ज कराया।

पुलिस को दी गई शिकायत में असकर खान ने बताया कि उन्होंने रामगढ़ बाईपास पर फतेहपुर-चूरू रोड पर सायल होटल खोल रखी है। पश्चिम बंगाल निवासी महबूल हक उनके होटल में काम करता था, जिसे उसके साले के माध्यम से काम पर रखा गया था।

शिकायत के अनुसार, नौकर महबूल हक 21 नवंबर की रात लगभग तीन बजे होटल के गल्ले और कमरे से 1 लाख 70 हजार रुपए नकद लेकर भाग गया। पीड़ित ने आरोपी युवक के मोबाइल नंबर सहित अन्य आवश्यक जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराई है। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *