गढ्ढे में ऑटो धंसा, चालक को हल्की चोट :रामगढ़ में पेयजल पाइपलाइन से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत न होने से हादसा

गढ्ढे में ऑटो धंसा, चालक को हल्की चोट :रामगढ़ में पेयजल पाइपलाइन से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत न होने से हादसा

रामगढ़ शेखावाटी में एक ऑटो मुख्य सड़क पर बने गड्ढे में धंस गया। यह घटना कस्बे के भैरामल के कुएं के पास वार्ड नंबर 19 में सुबह करीब 11 बजे हुई। हादसे में फिल्टर वाटर की सप्लाई कर रहे ऑटो चालक के चेहरे पर हल्की चोटें आईं। कल्याण मार्केट क्षेत्र को जाने वाले इस मुख्य मार्ग पर भैरामल के कूएं के पास यह गड्ढा कई दिनों से बना हुआ था। सड़क धंसने के कारण ऑटो अचानक इसमें गिर गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने क्षेत्र में गंदे पानी की उचित निकासी न होने और कचरा नियमित रूप से न उठाने को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। क्षेत्रवासियों के अनुसार, कस्बे में पेयजल आपूर्ति के लिए विभिन्न क्षेत्रों में ट्यूबवेल लगाने के बाद पाइपलाइन बिछाई गई थी। इसके बाद से नेहरू मोहल्ला, भैरामल के कुएं के पास और नया बस स्टैंड रोड सहित कई क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत नहीं की गई है। सड़कों की मरम्मत न होने के कारण इन मार्गों पर आए दिन छोटे-मोटे हादसे हो रहे हैं, जिनमें बाइक सवार युवा घायल हो रहे हैं।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *