RLP कार्यकर्ता पर जानलेवा हमले का मामला:कल होगा सीकर एसपी ऑफिस का घेराव,डाक बंगला से रैली के रूप में आएंगे लोग

RLP कार्यकर्ता पर जानलेवा हमले का मामला:कल होगा सीकर एसपी ऑफिस का घेराव,डाक बंगला से रैली के रूप में आएंगे लोग

सीकर के सदर थाना इलाके में 17 अक्टूबर की शाम RLP कार्यकर्ता हरीश खीचड़ पर हुए जानलेवा हमले के मामले में 5 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। ऐसे में कल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सीकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करेंगे। पार्टी के जिला प्रवक्ता सांवरमल मुवाल ने इसकी जानकारी दी।

सांवरमल मुवाल ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता हरीश सदर थाना इलाके में रेजीडेंसी में रहता था। जब वह गाड़ी लेकर सड़क की तरफ आया तो वहां तीन से चार गाड़ी में आए बदमाशों ने पहले तो हरीश के साथ मारपीट की। साथ ही उसकी गाड़ी को भी तोड़ने लगे। बदमाशों ने इस तरह से हमला किया कि हरीश के दोनों पैर कई जगह से फ्रैक्चर हो गए।

आज घटना को 5 दिन बीत चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस मामले में एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। ऐसे में अब कल सीकर एसपी ऑफिस का घेराव किया जाएगा। सुबह 10 बजे पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी डाक बंगला में एकत्रित होंगे। इसके बाद यहां से सभी रैली के रूप में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर घेराव करेंगे।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *