सीकर में 2 दिन पहले ही ASI पद पर प्रमोट हुए हेड कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। रिश्वतखोर ने लव मैरिज करने वाले एक युवक को पकड़ा था। युवती के लड़के के पक्ष में बयान के बावजूद 20 हजार रुपए रिश्वत में मांगे। उसने लड़के के घरवालों को कहा था-
20 लाख रुपए देने पर भी शादी नहीं होती, मैं तो केवल 20 हजार रुपए मांग रहा हूं।
मर्जी से शादी करने वालों को छोड़ने की एवज में मांगी रिश्वत
हेड कॉन्स्टेबल को पकड़ने की कार्रवाई झुंझुनूं ACB टीम ने की है। झुंझुनूं ACB के DYSP शब्बीर खान ने बताया- परिवादी ने 28 सितंबर को एंटी करप्शन ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर पर कांटेक्ट किया था। परिवादी ने बताया था कि उनके भतीजे और एक लड़की ने रजामंदी से शादी की थी।लड़की के घरवालों ने उसकी गुमशुदगी रानोली पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई थी, जिसकी जांच हेड कॉन्स्टेबल रामनिवास बाजिया कर रहा था।
युवक को शांतिभंग में पकड़ा था हेड कॉन्स्टेबल रामनिवास बाजिया ने भतीजे को लक्ष्मणगढ़ इलाके से शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा भतीजे के दोस्त को भी पकड़ा गया। दोनों को रानोली पुलिस थाना लाने पर लड़की के भाई और उसके एक दोस्त ने दोनों लड़कों के साथ मारपीट की। लड़की पुलिस के सामने पेश हुई थी।
उसने मर्जी से लड़के के साथ जाना बताया था। इसके बावजूद भतीजे को छोड़ने की एवज में रिश्वत की मांग की। उसे 2100 रुपए दे दिए। वह 20 हजार रुपए की डिमांड करने लगा। रुपए देने से मना करने पर हेड कॉन्स्टेबल ने कहा कि लड़के के खिलाफ जो फाइल चल रही है। वह बंद नहीं करेंगे। इसके बाद 15 हजार रुपए देना तय हुआ था।






Leave a Reply