झुंझुनूं के चिड़ावा में ACB की बड़ी कार्रवाई हुई फेल, चकमा देकर भागा घूसखोर पुलिसकर्मी, पुलिसकर्मी को रंगे हाथों पकड़ने गई थी ACB ■ जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, ‘जले हुए नोटों’ के विवाद से हुए थे हाईलाइट■ लक्ष्मणगढ़: समाजसेवी आनंद कुमार बागड़ी की 12वीं पुण्यतिथि पर 13 अप्रैल को 4 विभूतियों को फुले अवार्ड से व सरकारी सेवा में चयनित एक दर्जन से अधिक युवाओं को किया जाएगा सम्मानित ■ हरिवंश राज्यसभा के मनोनीत सांसद बने, उपसभापति बन सकते हैं, कार्यकाल 2032 तक रहेगा; नीतीश कुमार ने भी सांसद पद की शपथ ली ■ अप्रैल में मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव, दिल्ली-हरियाणा में बारिश तो जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में गिरेंगे ओले ■

Areawise News
रामगढ़ शेखावाटी में खड़ी कार से बाइक टकराई:दोनों चचेरे भाई गंभीर घायल, चूरू रेफर; सालासर से अपने गांव वापस जा रहे थे
रामगढ़ शेखावाटी में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर शुक्रवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना खोटिया और गंगापुरा के बीच हुई, जब एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा गई।
घायलों को एक राहगीर ने अपनी कार से रामगढ़ शेखावाटी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें चूरू रेफर कर दिया गया।
सड़क किनारे खड़ी कार से टकराई बाइक
पुलिस के अनुसार, घायल युवक झुंझुनूं जिले के बिसाऊ थाना क्षेत्र के पातुसर निवासी तपेश और वीरेंद्र है। ये दोनों चचेरे भाई हैं और सालासर से अपने गांव वापस जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी एक कार से पीछे से जा टकराई।
Leave a Reply