सांड को टक्कर मारने वाले महिलाओं के कपड़े में मिले:पुलिस ने खेत से दबोचकर मुंडन करवाया, बाजार में निकाला जुलूस

सांड को टक्कर मारने वाले महिलाओं के कपड़े में मिले:पुलिस ने खेत से दबोचकर मुंडन करवाया, बाजार में निकाला जुलूस

सीकर में सांड को जानबूझकर गाड़ी से टक्कर मारकर मौत देने वाले युवकों को आज गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों पुलिस से बचने के लिए महिलाओं के कपड़े पहनकर खेत में छुपे हुए थे।

पुलिस दोनों को दबोचकर बाजार के बीचों-बीच लेकर आई और जुलूस निकाला। इस दौरान लोगों ने पुलिस जिंदाबाद और आरोपियों को फांसी देने के नारे लगाए। इस दौरान दोनों आरोपी हाथ जोड़कर माफी मारते नजर आए।

सांड की मौत की घटना मंगलवार शाम (1 अक्टूबर) नेछवा थाना इलाके की है। दोनों घटना के बाद से फरार थे।

सबसे पहले देखिए- आरोपियों के जुलूस की 3 PHOTOS…

1. हाथ जोड़कर माफी मांगते दिखे आरोपी

2. दोनों आरोपियों का आधा मुंडन कराया

3. आरोपियों को फांसी देने की मांग

पुलिस से बचने महिलाओं के कपड़े पहनकर छुपे लक्ष्मणगढ़ डीवाईएसपी दिलीप कुमार और नेछवा थाना SHO कृतिका सोनी ने बताया- सुजानगढ़ इलाके में एक खेत में दबिश देकर दोनों आरोपी शिवराज (26) निवासी नेछवा और प्रेमचंद (40) निवासी सुजानगढ़ को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी नेछवा से सुजानगढ़ भागे थे और एक खेत में महिलाओं के पकड़े पहनकर खेत में छुपे थे। उन्हें लगा था कि महिलाओं के कपड़े में होने के कारण वे पुलिस से बच जाएंगे। टेक्निकल सोर्सेस और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस ने दोनों गिरफ्तार कर लिया।

घटना वाले दिन 1 अक्टूबर की फोटो। दोनों आरोपी जानबूझकर गाड़ी से सांड को टक्कर मारते हुए। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।

ये खबर भी पढ़ें-

बारात में आए युवकों ने बोलेरो से सांड को कुचला,VIDEO:गाड़ी का हिस्सा टूटने पर हुए गुस्सा; पीछा कर गर्दन पर चढ़ाई गाड़ी, मौत

सीकर में बारात में आई एक बोलेरो गाड़ी को सांड ने टक्कर मार दी। टक्कर के कारण गाड़ी का आगे का हिस्सा थोड़ा टूट गया। (पढ़ें पूरी खबर)

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *