फतेहपुर सालासर हाईवे पर हादसा: मोटरसाइकिल-ट्रेलर भिड़ंत में एक की मौत, एक सीकर रैफर

फतेहपुर सालासर हाईवे पर हादसा: मोटरसाइकिल-ट्रेलर भिड़ंत में एक की मौत, एक सीकर रैफर

फतेहपुर। कस्बे के फतेहपुर-सालासर हाईवे पर मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे बालाजी पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार रामनिवास पुत्र करण सिंह (35) निवासी सिरसा हरियाणा और सुरेंद्र सिंह पुत्र शिवेंद्र सिंह (40) निवासी पंजाब, सालासर बालाजी महाराज के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल की ट्रेलर से टक्कर हो गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को राजकीय धानुका उप जिला अस्पताल फतेहपुर के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। यहां उपचार के दौरान सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल रामनिवास को जिला अस्पताल सीकर रैफर कर दिया गया।

सदर थाना पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

Shekhawati Today Radio

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *