सीकर में पकड़ी गई अवैध शराब का मामला:ड्राइवर को कंटेनर गुजरात ले जाने के लिए 25 हजार मिले,ड्राइवर पर पहले भी शराब तस्करी के दो मामले दर्ज

सीकर में पकड़ी गई अवैध शराब का मामला:ड्राइवर को कंटेनर गुजरात ले जाने के लिए 25 हजार मिले,ड्राइवर पर पहले भी शराब तस्करी के दो मामले दर्ज

सीकर जिले के अजीतगढ़ इलाके में 26 सितंबर को जिला विशेष टीम और अजीतगढ़ पुलिस के द्वारा गुजरात ले जाई जा रही 30 लाख रुपए की अवैध शराब पकड़ी गई थी। डाक पार्सल कंटेनर के जरिए इसे हरियाणा से गुजरात ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मामले अवैध शराब और ट्रक को जब्त करते हुए ड्राइवर अणदाराम जाट निवासी बायतु बालोतरा को गिरफ्तार किया था। जो 5 दिन के पुलिस रिमांड पर है।

मामले की जांच कर रहे इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर SI कैलाश चंद यादव ने बताया कि अब तक की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे दिल्ली से यह कंटेनर गुजरात पहुंचाने के लिए 25 हजार रुपए मिले थे। दिल्ली हाईवे के पास धारूहेड़ा में रणजीत नाम का आदमी कंटेनर देकर गया था। आरोपी के खिलाफ गुजरात में पहले भी शराब तस्करी के दो मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ एक एनडीपीएस एक्ट का मामला भी पूर्व में दर्ज है। आज आरोपी की पुलिस रिमांड का दूसरा दिन है। उससे पूछताछ जारी है।

दरअसल 26 सितंबर को जिला विशेष टीम के कांस्टेबल हरीश और सुनील के इनपुट के आधार पर अजीतगढ़ इलाके में कंटेनर को रुकवाया गया था। जिसमें व्हिस्की और बीयर के 393 कार्टन मिले थे। जिनकी मार्केट वैल्यू करीब 30 लाख रुपए है।

 

अब पुलिस शराब तस्करी के मुख्य आरोपी के बारे में जानकारी जुटा रही है। किसके द्वारा माल को हरियाणा से लोड करवाया गया और गुजरात में कहां पर शराब की सप्लाई होनी थी। इस संबंध में अब पूछताछ जारी है। बता दें कि गुजरात ड्राई स्टेट होने के चलते वहां डबल कीमत में अवैध शराब बेची जाती है। हरियाणा और पंजाब से तस्कर शराब गुजरात लेकर जाते हैं और वहां इसे बेचा जाता है।

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

Shekhawati Today News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *