रामगढ़ शेखावाटी। कस्बे के बाल मंदिर उ.मा. विद्यालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित हुआ।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष दूदाराम चोहला रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र सिंह राठौड़ ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरपालिका उपाध्यक्ष जनाब जमील कुरैशी, कनिष्ठ अभियंता बिजली विभाग आशीष कस्वा, शिक्षा विभाग फतेहपुर से ताराचंद भेरी (RP) तथा प्रतियोगिता संयोजक श्रीमती नीतु महिपाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने 50 मीटर दौड़, रिले दौड़, लंबीकूद, जिमनास्टिक, हिन्दी व अंग्रेजी सुलेख, संगीत, नृत्य और कविता में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन प्रतियोगिताओं में बाल मंदिर विद्यालय की टीम विजेता रही।
कबड्डी प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में शहीद हनीफ उ.मा.वि. गोंडिया तथा छात्रा वर्ग में राजकीय प्रा.वि. सवाई लक्ष्मणपुरा की टीम ने बाजी मारी। वहीं खो-खो प्रतियोगिता में भारतीय शिक्षण संस्थान सेखीसर विजेता रहा। खो-खो और कबड्डी दोनों में बाल मंदिर विद्यालय उपविजेता रहा।
विजेताओं को मिले पुरस्कार
विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में विद्यालय की शिक्षाविद् श्रीमती कल्पना गौड़ ने सभी अतिथियों एवं टीम प्रभारियों का आभार व्यक्त किया।
चूरू में 45 डिग्री के पास पहुंचा तापमान:भीषण गर्मी में गर्म हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें, दोपहर में बाजार-सड़कें रही सूनींMay 18, 2026
चूरू नगर परिषद ने 500 किलो प्रतिबंधित पॉलीथीन जब्त की:सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत सब्जी मंडी गोदाम पर कार्रवाईMay 18, 2026
श्याम-बाबा के दर्शन के लिए 19 घंटे करना होगा इतंजार:मंदिर कमेटी ने जारी की सूचना, जानिए कब से कब तक बंद रहेंगे पटMay 18, 2026
सीकर में 4000-बीघा जमीन को लेकर किसानों का कलेक्ट्रेट घेराव:कहा- एक इंच जमीन भी नहीं बचेगी; प्रस्तावित रेलवे लाइन-एयरपोर्ट प्रोजेक्ट का विरोध, ये हैं 4 मांगेंMay 18, 2026
कांग्रेस नेता के घर पर 12 से ज्यादा गोलियां बरसाईं:पुलिस से मुठभेड़ में एक आरोपी को गोली लगी, बाइक पर आए थे बदमाशMay 14, 2026
श्री लक्ष्मी नाथ लायंस क्लब के सहयोग से धानुका हॉस्पिटल में आरओ मशीन स्थापितMay 13, 2026
CBSE:12वीं परीक्षा परिणाम में श्री रामरिखदास पौदार विद्यालय फतेहपुर का शत-प्रतिशत रिजल्टMay 13, 2026

Leave a Reply