जयपुर के पुराने शहर में एक जर्जर मकान ढह गया। हादसे में 2 महिलाएं दब गईं, जिनमें एक की मौत हो गई। घटना सुभाष चौक थाना क्षेत्र में गुरुवार (18 सितंबर) सुबह 7 बजे की है।
जानकारी के अनुसार दूसरी महिला के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। वहीं, परिवार का आरोप है तुरंत सूचना देने के बाद भी रेस्क्यू टीम करीब 9 बजे पहुंची। सुभाष चौक इलाके में ही 12 दिन पहले एक हवेली भरभराकर ढह गई थी। इसमें बाप-बेटी की मौत हुई थी।
2 घंटे तक नहीं पहुंची नगर-निगम की टीम
घायल महिलाओं के रिश्तेदार तरुण महावर ने बताया कि उन्हें स्थानीय लोगों से फोन पर मकान गिरने और परिवार के सदस्यों के दबने की सूचना मिली थी। घटना के समय इस घर में रहने वाले 2 बच्चे बाहर खेल रहे थे।
इसलिए उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। हादसे की जानकारी तुरंत देने के बाद भी नगर-निगम की रेस्क्यू टीम 2 घंटे बाद मौके पर पहुंची। हादसे में धन्नीबाई (60) की मौत हो गई, जबकि सुनीता (35) का इलाज चल रहा है।
🐄 गो-सम्मान आह्वान अभियान महायात्रा का भव्य स्वागत, गोसंरक्षण के लिए संकल्प
विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती मनाई, होम्योपैथिक चिकित्सा है बिना साइड इफैक्ट के स्थाई इलाज की पद्धति
चूरू में तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश:पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट
धरने पर बैठे किसानों पर मधुमखियों का हमला:सरसों की फसल जलाने के विरोध में किसानों का चल रहा था विरोध प्रदर्शन
विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती 10 अप्रैल को
फतेहपुर में गोचर भूमि प्रकरण गरमाया, पिंजरापोल कमेटी ने ADG (विजिलेंस) को सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply