जयपुर में लगातार हो रही बारिश के बाद सड़कों के हालात बद से बदतर स्थिति में पहुंच गए हैं। जयपुर के मिर्जा इस्माईल रोड पर गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहे के नजदीक अचानक सड़क में गड्ढा हो गया। यह कुछ ही देर में विशालकाय गड्ढे के रूप में बदल गया है। जिसकी वजह से मिर्जा इस्माईल रोड पर ट्रैफिक जाम के हालात बन गए।

दरअसल, जयपुर के सबसे व्यस्ततम मिर्जा इस्माईल (MI) रोड के गवर्मेंट हॉस्टल चौराहे पर गुरुवार को हुई बारिश के बाद सड़क में 15 फीट गहरा और 12 फीट चौड़ा गड्ढा हो गया जिसमें सीवरेत का पानी भर गया। अचानक हुए गड्ढे के बाद जहां पुलिस प्रशासन की टीम ने बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया। वहीं नगर निगम हेरिटेज की टीम ने गड्ढा खाली कर सड़क को फिर से ठीक करने की कार्रवाई शुरू कर दी है लेकिन लगभग तीन घंटे का वक्त बीत जाने के बाद भी अब तक निगम की टीम गड्ढे को खाली तक करने में सफल नहीं हो पाई। जिसकी वजह से मुख्य सड़क पर जाम के हालात बन गए हैं। शाम का वक्त होने की वजह से MI रोड पर ट्रैफिक रेंग- रेंग कर चला।


नगर निगम के चेयरमैन उत्तम शर्मा ने कहा कि
लगातार हो रही बारिश के बाद सीवरेज लाइन डैमेज हो गई थी। जिसकी वजह से सड़क में मामूली गड्ढा विशालकाय रूप ले चुका है। नगर निगम की टीम द्वारा पूरी मुस्तैदी के साथ गड्ढे को भरने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही गड्ढे को भर यातायात व्यवस्था को फिर से सुचारू कर दिया जाएगा।
नगर निगम हेरिटेज किशनपोल जोन के AEN इमरान ने बताया कि पुरानी सीवरेज लाइन लीक होने की वजह से गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहे पर गड्ढा हुआ था। फिलहाल निगम की टीम द्वारा गड्ढे को खाली कर मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही इस गड्ढे को फिर से ठीक कर दिया जाएगा। लेकिन इससे पहले निगम की टीम लीक हुई शिवराज लाइन को ठीक करने की कोशिश में जुटी हुई है।
-
किडनैपर्स को चकमा देने के लिए पुलिस ने पहना 'बुर्का':हरियाणा में दबोचे 1.5 करोड़ के सौदागर, 48 घंटे में सुलझाया अपहरण कांड -
पहले नाबालिग को सफाईकर्मी पद पर नियुक्ति दी, फिर हटाया:हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी आदेश रद्द किया, कहा-नियोक्ता की जिम्मेदारी, वह तथ्यों का सत्यापन करें -
सीकर में गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा:फूलों की बारिश से जगह-जगह स्वागत हुआ, दीपकों से महाआरती की गई -
सीकर में परमार्थ सेवा समिति द्वारा निराश्रित बालगृह में प्रवेश प्रक्रिया शुरू -
चूरू कलेक्ट्रेट परिसर में बजरी से भरा डंपर पलटा:बजरी खाली करते समय बेकाबू होकर पलटा, जनहानि टली


Leave a Reply