बीकानेर : सरकारी स्कूलों में आशा के अनुरूप नामांकन प्रगति नहीं होने पर शिक्षा विभाग ने प्रवेश देने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। अब सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक में 16 अगस्त तक प्रवेश दिया जा सकेगा। कक्षा आठवीं तक सत्र पर्यंत्र प्रवेश खुला रहेगा। शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने आदेश में सभी संयुक्त निदेशकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को कहा है कि कक्षा 9 से 12 तक प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई थी लेकिन, इसमें आशानुरूप परिणाम नहीं आए है। ऐसे में नामांकन में वृद्धि, अनामांकित एवं ड्रॉपआउट विद्यार्थियों को वापस स्कूल से जोड़ने के लिए 16 अगस्त तक तिथि बढ़ाई है। तिथि बढ़ाने से अब शिक्षकों को घर-घर जाकर ड्राप आउट विद्यार्थियों को वापस स्कूल से जोड़ने का प्रयास करना है।
Recent Posts
- 🐄 गो-सम्मान आह्वान अभियान महायात्रा का भव्य स्वागत, गोसंरक्षण के लिए संकल्प
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती मनाई, होम्योपैथिक चिकित्सा है बिना साइड इफैक्ट के स्थाई इलाज की पद्धति
- चूरू में तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश:पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट
- धरने पर बैठे किसानों पर मधुमखियों का हमला:सरसों की फसल जलाने के विरोध में किसानों का चल रहा था विरोध प्रदर्शन
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती 10 अप्रैल को
- फतेहपुर में गोचर भूमि प्रकरण गरमाया, पिंजरापोल कमेटी ने ADG (विजिलेंस) को सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply