रामगढ़ शेखावाटी। स्थानीय बाईपास स्थित चौधरी कॉम्प्लेक्स, रीको में पत्रकारिता के क्षेत्र में निर्भीकता एवं निष्पक्षता का प्रतीक बन चुकी पत्रकार शिपु चोटिया का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चौधरी कॉम्प्लेक्स के व्यापारियों एवं शुभचिंतकों ने मिलकर केक काटा और शिपु को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
समारोह के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने अपनी लाडली शिपु चोटिया को अपने हाथों से केक खिलाया और बाद में शिपु ने भी सभी को प्रेमपूर्वक केक खिलाया। पूरे माहौल में “हैप्पी बर्थडे शिपु” की गूंज सुनाई देती रही, जिससे वातावरण उत्सवमय बन गया।
जनहित में मुखर आवाज बनी शिपु चोटिया
उल्लेखनीय है कि शिपु चोटिया सोशल मीडिया के माध्यम से रामगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों की जनसमस्याओं को बेबाकी से उजागर करती रही हैं। उनकी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के कारण वे आमजन में काफी लोकप्रिय हैं। हालांकि, जनहित में उनके बेधड़क प्रयासों के चलते प्रशासनिक तंत्र से जुड़े कुछ लोग उन्हें विरोध की नजरों से भी देखते हैं।
व्यापारियों ने दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर चौधरी कॉम्प्लेक्स के सभी व्यापारीगण उपस्थित रहे। सार्थक जीवन सेवा संस्थान के मनफूल गोदारा, नथूराम खीचड़, सोनू सैनी, सूर्यप्रकाश जांगिड़, नवीन ऊंटवालिया, मोहम्मद केफ, गौरीशंकर स्वामी, विकास कस्वां और पूजा मील सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शिपु को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का समापन हंसी-खुशी और पारस्परिक सौहार्द के साथ हुआ।
Recent Posts
- ऑपरेशन ‘म्यूल हंटर’: बैंक खातों से साइबर ठगी का खेल:चूरू में तीन युवक गिरफ्तार, अब पूरे नेटवर्क पर पुलिस की नजर
- 7 मेडिकल कॉलेजों में 1267 नियमित पद समाप्त:चूरू में नर्सिंगकर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य बहिष्कार
- 🎒 छात्रों के चेहरों पर मुस्कान: ढंड परिवार ने बांटी मिठाई व शिक्षण सामग्री, शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय पहल
- डोटासरा बोले- रिफाइनरी में आग की जांच होनी चाहिए:रिफाइनरी पहले से लेट थी, अब 6 से 12 महीने और देरी हो जाएगी
- किडनैपर्स को चकमा देने के लिए पुलिस ने पहना ‘बुर्का’:हरियाणा में दबोचे 1.5 करोड़ के सौदागर, 48 घंटे में सुलझाया अपहरण कांड


Leave a Reply