दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षा के बाद अब 5वीं व 8वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। प्रारंभिक शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग बीकानेर द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र (8वीं कक्षा) परीक्षा 19 फरवरी को शुरू होगी। छह पेपरों के बीच विद्यार्थियों को आठ दिन का अवकाश मिलेगा। जबकि प्रारंभिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन (5वीं कक्षा) परीक्षा 20 फरवरी को शुरू होगी।
पांच पेपरों के बीच पांचवीं के विद्यार्थियों को नौ दिन का अवकाश मिलेगा। आठवीं कक्षा के मूक बधिर विद्यार्थियों को पेपर हल करने के लिए 50 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं का समय दूसरी पारी दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा।
कार्यक्रम के अनुसार 8वीं की परीक्षा 19 फरवरी को अंग्रेजी विषय के पेपर से शुरू होगी। इसके बाद 21 फरवरी को हिंदी, 23 को विज्ञान, 25 को सामाजिक विज्ञान, 27 फरवरी को गणित विषय की परीक्षा होगी। जबकि 4 मार्च को तृतीय भाषा विषय से परीक्षा का समापन हो जाएगा। इसी तरह आठवीं कक्षा के मूक बधिर विद्यार्थियों की परीक्षा भी 19 फरवरी को शुरू होगी। पहला पेपर अंग्रेजी विषय का होगा। इसके बाद 21 को हिंदी, 23 को विज्ञान, 25 को सामाजिक विज्ञान तथा 27 को गणित विषय का पेपर लगेगा।
वहीं पांचवीं कक्षा की परीक्षा 20 फरवरी को अंग्रेजी विषय से शुरू होगी। इसके बाद 24 फरवरी को गणित, 26 को हिंदी, 28 फरवरी को पर्यावरण अध्ययन तथा 5 मार्च को संस्कृत, उर्दू व सिंधी विषय के पेपर से परीक्षा का समापन होगा। इनके पेपर भी दूसरी पारी में दोपहर डेढ़ बजे से चार बजे तक ले
📘 कक्षा-8 परीक्षा कार्यक्रम 2026 (सामान्य विद्यालय)
समय: अपराह्न 1:30 बजे से 4:00 बजे तक
| दिनांक | वार | विषय (Subject) | विषय कोड |
|---|---|---|---|
| 19 फरवरी 2026 | गुरुवार | अंग्रेजी (English) | 02 |
| 20 फरवरी 2026 | शुक्रवार | अंतराल | – |
| 21 फरवरी 2026 | शनिवार | हिन्दी (Hindi) | 01 |
| 22 फरवरी 2026 | रविवार | रविवार अवकाश | – |
| 23 फरवरी 2026 | सोमवार | विज्ञान (Science) | 07 |
| 24 फरवरी 2026 | मंगलवार | अंतराल | – |
| 25 फरवरी 2026 | बुधवार | सामाजिक विज्ञान (Social Science) | 08 |
| 26 फरवरी 2026 | गुरुवार | अंतराल | – |
| 27 फरवरी 2026 | शुक्रवार | गणित (Mathematics) | 09 |
| 28 फरवरी 2026 | शनिवार | अंतराल | – |
| 01 मार्च 2026 | रविवार | रविवार अवकाश | – |
| 02 मार्च 2026 | सोमवार | होलिका दहन अवकाश | – |
| 03 मार्च 2026 | मंगलवार | धूलण्डी (होली) अवकाश | – |
| 04 मार्च 2026 | बुधवार | तृतीय भाषा संस्कृत (71) / उर्दू (72) / गुजराती (73) / सिन्धी (74) / पंजाबी (75) / संस्कृतम् (95) | 71-75, 95 |
📗 कक्षा-5 परीक्षा कार्यक्रम 2026 (प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन)
समय: अपराह्न 1:30 बजे से 4:00 बजे तक
| दिनांक | वार | विषय (Subject) |
|---|---|---|
| 20 फरवरी 2026 | शुक्रवार | अंग्रेजी (English) |
| 21 फरवरी 2026 | शनिवार | अन्तराल |
| 22 फरवरी 2026 | रविवार | रविवार अवकाश |
| 23 फरवरी 2026 | सोमवार | अन्तराल |
| 24 फरवरी 2026 | मंगलवार | गणित (Mathematics) |
| 25 फरवरी 2026 | बुधवार | अन्तराल |
| 26 फरवरी 2026 | गुरुवार | हिन्दी (Hindi) |
| 27 फरवरी 2026 | शुक्रवार | अन्तराल |
| 28 फरवरी 2026 | शनिवार | पर्यावरण अध्ययन (EVS) |
| 01 मार्च 2026 | रविवार | रविवार अवकाश |
| 02 मार्च 2026 | सोमवार | होलिका दहन अवकाश |
| 03 मार्च 2026 | मंगलवार | धूलण्डी (होली) अवकाश |
| 04 मार्च 2026 | बुधवार | अन्तराल |
| 05 मार्च 2026 | गुरुवार | विशेष विषय संस्कृत / उर्दू / सिन्धी |





Leave a Reply