रामगढ़ में सीएम भजनलाल की रैली को लेकर तैयारी:24 दिसंबर को होगी जनसभा, कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

रामगढ़ में सीएम भजनलाल की रैली को लेकर तैयारी:24 दिसंबर को होगी जनसभा, कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

सीकर जिले के रामगढ़ में 24 दिसंबर को सीएम भजनलाल की रैली को लेकर तैयारी की जा रही है। सोमवार देर शाम जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा और सीकर एसपी प्रवीण नायक ने दौरा किया। यह जनसभा प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ कस्बे में आयोजित की जाएगी।

अधिकारियों ने हेलीपैड स्थल और सभा स्थल का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों को अलर्ट रहने और तैयारियों में कोई कमी न रखने के आदेश भी जारी किए गए।

 

निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा, सीकर एसपी प्रवीण नायक, रामगढ़ एसडीएम भारती फूलपकर, फतेहपुर डीवाईएसपी अरविंद कुमार जाट, रामगढ़ थाना अधिकारी प्रकाश चंद, श्रवण चौधरी, पूर्व आईपीएस केसरसिंह, जितेंद्र सिंह आरंगा और आनंद हुड्डा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *