सीकर बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव आज 12 दिसंबर को हुए। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक 1021 एडवोकेट्स में से 906 ने बैलेट पेपर के जरिए अपना वोट डाला। 4 पदों के लिए यह चुनाव हो हुआ। 4:30 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई। देर शाम परिणाम जारी हुआ। इसमें दामोदर प्रसाद माटोलिया ने अध्यक्ष पद जीत हासिल की। इन्होंने 2 बार अध्यक्ष रहे जगदीश चंद्र गठाला को 256 वोटों से हराया।
मीडिया से बातचीत में नए अध्यक्ष दामोदर प्रसाद माटोलिया ने कहा कि यह मेरी जीत नहीं बल्कि सभी वकीलों की जीत है। मेरी पहली प्राथमिकता नए कोर्ट भवन में वकीलों के बैठने की व्यवस्था करवाना रहेगा।
सीकर बार एसोसिएशन में उपाध्यक्ष पद पर देवी सिंह सेवदा,महासचिव पद पर विजय कुमार शर्मा और सामाजिक सचिव पद पर राजपाल ने जीत हासिल की। जबकि कोषाध्यक्ष,पुस्तकालय सचिव,संयुक्त पुस्तकालय सचिव,संयुक्त सचिव और कार्यकारिणी सदस्यों के पद पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।
इस बार अध्यक्ष पद के लिए दामोदर प्रसाद माटोलिया और जगदीश चंद्र गठाला के बीच सीधा मुकाबला था। इनमें दामोदर प्रसाद पहली बार चुनाव मैदान में थे तो वहीं जगदीश चंद्र पूर्व में दो बार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं।
अब देखिए पूरा रिजल्ट :
अध्यक्ष
| क्रम संख्या | नाम | कितने वोट मिले | निरस्त वोट |
| 1. | जगदीश चंद्र गठाला | 323 | 4 |
| 2. | दामोदर प्रसाद माटोलिया | 579 | – |
उपाध्यक्ष
| क्रम संख्या | नाम | कितने वोट मिले | निरस्त वोट |
| 1 | देवी सिंह सेवदा | 324 | 7 |
| 2 | कृष्ण कुमार शर्मा | 291 | – |
| 3 | सुनील कुमार वर्मा | 284 | – |
सामाजिक सचिव
| क्रम संख्या | नाम | कितने वोट मिले | निरस्त वोट |
| 1 | लीना बिजारणियां | 369 | 5 |
| 2 | राजपाल | 532 | – |
महासचिव
| क्रम संख्या | नाम | कितने वोट मिले | निरस्त वोट |
| 1 | भोजराज सिंह शेखावत | 89 | 5 |
| 2 | भरतपाल सिंह ढाका | 73 | – |
| 3 | मोहित शर्मा | 77 | – |
| 4 | ओमप्रकाश गोरा | 223 | – |
| 5 | संदीप तिवाड़ी | 165 | – |
| 6 | विजय कुमार शर्मा | 274 | – |
मुख्य चुनाव अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि कोषाध्यक्ष पद पर सुनीता कुमारी सांई,संयुक्त सचिव पद पर किशोर सिंह बिजारणियां,पुस्तकालय सचिव पद पर जयपाल सिंह ओलखा, संयुक्त पुस्तकालय सचिव पद पर अनिल कुमार भामू तथा कार्यकारिणी सदस्य पद पर भगवान सिंह धायल, भींवाराम मील,भेभाराम गुर्जर, गिरधारीलाल व श्याम सुंदर पटेल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।


Leave a Reply