रुइया कॉलेज में संविधान दिवस कार्यक्रम:एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड ने मिलकर किया आयोजन

रुइया कॉलेज में संविधान दिवस कार्यक्रम:एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड ने मिलकर किया आयोजन

रामगढ़ शेखावाटी के सेठ आर.एन. रुइया राजकीय महाविद्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड और आई.के.एस. के संयुक्त देखरेख में प्रिंसिपल डॉ. अरिंदम बासु की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की संचालक और रा.से.यो. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुमन कुमारी ने भारतीय संविधान की विशेषताओं और संविधान दिवस मनाने के उद्देश्यों पर जानकारी दी। आई.के.एस. प्रभारी डॉ. ज्योति शर्मा ने स्टूडेंट्स को भारतीय संविधान की निर्मात्री सभा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉ. एस.के. सक्सेना ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना की विस्तृत व्याख्या कर स्टूडेट्स का ज्ञानवर्धन किया।

प्रिंसिपल डॉ. अरिंदम बासु ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से भारतीय संविधान के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया, प्रतिज्ञा करवाई और विद्यार्थियों को संविधान के आदर्शों को आत्मसात करने के लिए प्रोत्साहित किया।

ले. प्रो. नवीन कुमार ने स्टूडेंट्स को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहकर कर्तव्यों का पालन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डॉ. आर.के. कटेवा, डॉ. ज्योति जांगिड़, डॉ. सिकंदर अली, रमेश कुमार शर्मा, अशोक कुमार मिश्रा, रमेश कुमार कुमावत, बुध कुमार दर्जी, ओमप्रकाश बुनकर, अनिल सर्वा सहित अन्य उपस्थित लोगों और विद्यार्थियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संविधान दिवस के उपलक्ष्य में एक निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

साथ ही महिला प्रकोष्ठ के देखरेख में ‘राजस्थान राज्य महिला नीति-2021’ के अंतर्गत संचालित होने वाली गतिविधियों के क्रम में विद्यार्थियों को ‘न्यूट्रीशन एवं संतुलित आहार’ विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

 

मुख्य वक्ता डॉ. अरिंदम बासु ने विद्यार्थियों को पौष्टिक भोजन और न्यूट्रीशन संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि पोषण ही किसी जीव की वृद्धि और विकास का मुख्य कारक है। उन्होंने संतुलित आहार में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, खनिज लवण, जल व विटामिन के समुचित समावेश पर जोर दिया। डॉ. बासु ने विभिन्न पोषक तत्वों की कमी या अधिकता से होने वाली बीमारियों के बारे में भी जानकारी दी। डॉ. सुमन कुमारी ने बालिकाओं के शरीर की दैनिक खाद्य आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु एक संतुलित डाइट चार्ट भी तैयार किया।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *