सेठ आर.एन. रुईया महाविद्यालय में ‘नई किरण नशा मुक्ति अभियान’ कार्यक्रम आयोजित

सेठ आर.एन. रुईया महाविद्यालय में ‘नई किरण नशा मुक्ति अभियान’ कार्यक्रम आयोजित

रामगढ़ शेखावाटी। सेठ आर.एन. रुईया राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को ‘नई किरण नशा मुक्ति अभियान’ के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. जे.बी. खान ने की। यह आयोजन एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड और महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति केंद्र के प्रभारी डॉ. नवीन कुमार ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों एवं रोकथाम के प्रभावी उपायों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

प्राचार्य डॉ. खान ने अपने संबोधन में कहा कि नशे की समस्या को जड़ से मिटाने के लिए समाज के हर वर्ग को संगठित होकर प्रयास करना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को नशा मुक्त भारत निर्माण में सहयोगी बनने का संदेश दिया।

डॉ. एस.के. सक्सेना ने नशे के विभिन्न प्रकारों और उनके दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नशे की शुरुआत अक्सर दोस्तों के प्रलोभन से होती है, जो आगे चलकर व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से कमजोर बना देती है।

महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. सुमन कुमारी ने छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर ही एक सशक्त एवं सृजनशील समाज का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम में डॉ. अरिंदम बासु, महेश कुमार स्वामी, शारदा इंदलिया, डॉ. आर.के. कटेवा, रमेश कुमार शर्मा सहित सह-शैक्षणिक स्टाफ सदस्य ओमप्रकाश बुनकर, अशोक कुमार मिश्रा, नंदकिशोर जांगिड़, बुधकुमार दर्जी और अनिल सर्वा उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *