शहर के बाजारों और मुख्य सड़कों पर हर रोज घंटों तक जाम, स्थानीय लोग यातायात पुलिसकर्मी तैनात करने की कर रहे मांग
रामगढ़ शेखावाटी नगर के प्रमुख मार्गों पर अव्यवस्थित यातायात ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी है। मुख्य बाजार, सब्जी मंडी, बिसाऊ दरवाजा, पुराना बस स्टैंड और रूइया गली सहित अन्य व्यस्त क्षेत्रों में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ता है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, पिछले दो दशकों से नगर में यातायात पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। नगर में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जबकि यातायात नियंत्रण के लिए न तो स्थायी पुलिसकर्मी तैनात हैं और न ही कोई प्रभावी व्यवस्था मौजूद है।
शहरवासियों का कहना है कि शादी-विवाह या त्योहारों के दौरान जाम की स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। कई बार आपसी विवाद की नौबत तक आ जाती है। लोगों ने पुलिस व प्रशासन से तत्काल स्थायी यातायात पुलिसकर्मियों की नियुक्ति करने और नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार के ठोस कदम उठाने की मांग की है।






Leave a Reply