झुंझुनूं के चिड़ावा में कर्ज से परेशान होकर अधेड़ ने उठाया खौफनाक कदम, चिड़ावा में ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, मृतक की जेब से मिला सुसाइड नोट, लोन नहीं चुका पाने और बैंक कर्मियों द्वारा दबाव बनाए जाने की लिखी बात ■ पश्चिम बंगाल SIR मामला: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, ट्रिब्यूनल से मंजूरी प्राप्त वोटर्स को मिलेगा वोटिंग का अधिकार■ इजरायल-लेबनान में 10 दिनों के लिए सीजफायर, क्रेडिट ले डोनाल्ड ट्रंप बोले- अब तक 10 युद्ध रुकवाए ■ दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा के विमान टकराए, पार्किंग एरिया में हादसा; दोनों प्लेन को नुकसान, लेकिन यात्री सुरक्षित ■ एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज 17 अप्रैल को गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, जयपुर, अलवर, कोटपूतली, बहरोड़, दौसा व आसपास के जिलों में मेघगर्जन, तेज हवाओं (40-50Kmph) के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है ■

Areawise News
अम्बेडकर मिशन राजस्थान के संयोजक का निधन:जयपुर के एसएमएस अस्पताल में ली अंतिम सांस
रामगढ़ शेखावाटी: अम्बेडकर मिशन राजस्थान के संयोजक विनोदकुमार पंवार का जयपुर के एसएमएस अस्पताल में आकस्मिक निधन हो गया। वे रामगढ़ शेखावाटी, लक्ष्मणगढ़, श्रीमाधोपुर और बस्सी के आरएसएस जिला प्रचारक भी रह चुके थे।
विनोद पंवार पिछले दो दशक से अधिक समय से आरएसएस के माध्यम से पूरे राजस्थान में युवाओं को विभिन्न सेवा प्रकल्पों से समाजसेवा के लिए प्रेरित कर रहे थे। वर्तमान में वे अम्बेडकर मिशन के राजस्थान संयोजक के रूप में कार्यरत थे।
आगामी माह रामगढ़ शेखावाटी में अम्बेडकर मिशन के माध्यम से पूरे राजस्थान स्तरीय विशाल अधिवेशन की तैयारियां उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर की जा रही थीं।
विनोद पंवार के निधन की सूचना से कस्बे के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर छा गई। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक जन्मस्थान रामगढ़ शेखावाटी में किया गया।
अंतिम संस्कार में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, रामावतार रूंथला, नगर भाजपा अध्यक्ष संजय सैनी, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश जोशी, गोकुल भारती सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
Leave a Reply