रामगढ़ शेखावटी के पूर्व छात्र कॉलेज बैठक में आए:विकास पर चर्चा, नए पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए दिया ज्ञापन

रामगढ़ शेखावटी के पूर्व छात्र कॉलेज बैठक में आए:विकास पर चर्चा, नए पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए दिया ज्ञापन

रामगढ़ शेखावाटी के सेठ आरएन रुईया राजकीय महाविद्यालय में पूर्व विद्यार्थी परिषद की बैठक आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में पूर्व छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बैठक में प्रोफेसर महेश स्वामी ने पूर्व विद्यार्थी परिषद की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। शारदा इंदलिया ने सभी पूर्व विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों का स्वागत किया। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) जे.बी. खान ने परिषद के मुख्य उद्देश्यों, गठन और भावी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। डॉ. अरिंदम बासु ने परिषद के संविधान और सदस्यता संबंधी नियमों से अवगत कराया।

इस अवसर पर रामगढ़ शेखावाटी नगर पालिका अध्यक्ष एडवोकेट दूदाराम चोहला, प्रोफेसर के.सी. सोनी, जगदीश सिंह, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी रेखाराम खीचड़, भागीरथ कटारिया, भवानीसिंह चारण और रमाकांत सहित कई पूर्व छात्र उपस्थित रहे। सभी ने अपने अनुभव, विचार और सुझाव प्रस्तुत किए तथा महाविद्यालय के विकास में अपनी सहभागिता का आश्वासन दिया।

परिषद के अध्यक्ष और पूर्व छात्र प्रोफेसर के.सी. सोनी ने संस्था में नए पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए ज्ञापन देने और उच्च शिक्षा मंत्री तक मांग पहुंचाने का आश्वासन दिया।

महाविद्यालय के शैक्षणिक और अशैक्षणिक सदस्य डॉ. नवीन कुमार, डॉ. एस.के. सक्सैना, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. ज्योति जांगिड़, डॉ. सिकंदर अली, रमेशकुमार शर्मा, डॉ. विष्णुप्रसाद शर्मा, ओमप्रकाश बुनकर, बुधराम, रमेश कुमार कुमावत, अशोक कुमार मिश्रा, नंदकिशोर जांगिड़ और अनिल सर्वा भी इस बैठक में मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *