लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की पाक्षिक बैठक में नवंबर माह की जनहित योजनाओं पर चर्चा

लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की पाक्षिक बैठक में नवंबर माह की जनहित योजनाओं पर चर्चा

रामगढ़ शेखावाटी, 2 नवम्बर।  लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की पाक्षिक बैठक का आयोजन स्थानीय कीर्तनीया भवन में किया गया, जिसमें आगामी नवंबर माह में किए जाने वाले जनहित कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ट्रस्ट सदस्यों ने समाजसेवा से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे और सामूहिक रूप से उनके क्रियान्वयन पर सहमति जताई।

बैठक के दौरान प्रस्तुत प्रमुख प्रस्तावों में —

  • चाइनीज मांझे की रोकथाम के लिए ज्ञापन सौंपना,

  • वार्षिक पेंशन सत्यापन शिविर आयोजित करना तथा घर-घर जाकर पात्र व्यक्तियों की पेंशन सत्यापित करना,

  • तथा स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नियमित योग शिक्षा केंद्रों का संचालन — शामिल रहे।

ट्रस्ट के संभाग प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि “इन प्रस्तावों के माध्यम से ट्रस्ट का उद्देश्य आम जनता तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना, पर्यावरण और पक्षियों की सुरक्षा करना तथा जनस्वास्थ्य को मजबूत बनाना है। छोटे-छोटे लेकिन प्रभावी कदमों से हम समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।”

ट्रस्ट के प्रभारी प्रशांत जोशी ने सभी प्रस्ताव बैठक में प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के संरक्षक ताराचंद काछवाल ने की।

इस अवसर पर सुभाष जोशी, गोपाल कृष्ण तिवारी, विकास पीपलवा, रामावतार प्रजापत, अमित जोशी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में यह निर्णय लिया गया कि ट्रस्ट नवंबर माह से ही इन प्रस्तावित योजनाओं को चरणबद्ध तरीके से लागू करेगा।

SHEKHAWATI TODAY RADIO

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *