झुंझुनूं: दोहरीकरण कार्य के चलते जिले को शुक्रवार से मुंबई जाने के लिए 11 दिन तक नियमित ट्रेन मिलेगी। दरअसल रेलवे की ओर से रतनगढ़-चूरू के बीच डबल ट्रैक कार्य किया जा रहा है। इस कारण कई ट्रेनों का रूट बदला गया है। इसके तहत श्रीगंगानगर से बांद्रा तक चलने वाली अरावली एक्सप्रेस भी 16 से 26 मई तक झुंझुनूं होकर चलेगी। यह ट्रेन लोहारू, झुंझुनूं में ठहराव करेंगी।
अभी यह ट्रेन गंगानगर से राजगढ़, चूरू, बिसाऊ, सीकर होकर चल रही है। इसे 16 मई से 26 मई तक गंगानगर से राजगढ़, लोहारू व झुंझुनूं होकर चलेगी। इससे झुंझुनूं जिले के लोगों को मुंबई जाने में सहूलियत रहेगी। अभी तक झुंझुनूं रूट पर मुंबई के लिए कोई नियमित ट्रेन नहीं है। सप्ताह में महज दो दिन मुंबई सेंट्रल- हिसार दुरंतो चलती है। दोहरीकरण कार्य के चलते कोटा-हिसार-सिरसा ट्रेन को 26 मई तक झुंझुनूं होकर चलाया जा रहा है।
-
🐄 गो-सम्मान आह्वान अभियान महायात्रा का भव्य स्वागत, गोसंरक्षण के लिए संकल्प -
विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती मनाई, होम्योपैथिक चिकित्सा है बिना साइड इफैक्ट के स्थाई इलाज की पद्धति -
चूरू में तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश:पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट -
धरने पर बैठे किसानों पर मधुमखियों का हमला:सरसों की फसल जलाने के विरोध में किसानों का चल रहा था विरोध प्रदर्शन -
विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती 10 अप्रैल को


Leave a Reply