रामगढ़ शेखावाटी में दशहरा व दुर्गा मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा मार्गों का ड्रोन से सर्वे

रामगढ़ शेखावाटी में दशहरा व दुर्गा मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा मार्गों का ड्रोन से सर्वे

रामगढ़ शेखावाटी। कस्बे में दशहरा पर्व व दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। इसी क्रम में थाना अधिकारी आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में शोभायात्राओं के मार्गों का ड्रोन कैमरे के जरिए सर्वेक्षण किया गया।

थाना अधिकारी ने बताया कि त्यौहारों के समय आपसी सौहार्द, भाईचारा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सबसे पहली प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए न केवल शोभायात्रा मार्गों बल्कि आस-पास की छतों और गली-नुक्कड़ों का भी गहन निरीक्षण किया गया, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

उन्होंने बताया कि दोनों ही समुदायों के गणमान्य नागरिकों से भी संवाद स्थापित किया गया है। सभी ने प्रशासन को आश्वस्त किया है कि वे आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए शांतिपूर्वक शोभायात्रा निकालने में पूर्ण सहयोग करेंगे।

थाना अधिकारी ने कहा कि प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। भीड़भाड़ वाले मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मी व वॉलंटियर्स तैनात रहेंगे। ड्रोन सर्वे से प्राप्त जानकारी के आधार पर यात्रा मार्गों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

 

उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि त्योहार का माहौल शांतिपूर्ण और सामूहिक उत्साह के साथ मनाया जा सके।

Shekhawati Today Radio

1002

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *