सीकर: देश में जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद आज यूडीएच मंत्री सीकर आए। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सीकर के जाट बाजार,तबेला मार्केट में व्यापारियों को पंपलेट देकर नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी की जानकारी दी साथ ही स्वदेशी अपनाने की अपील की। इस दौरान उनके साथ पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती,भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ सहित कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा-अमेरिका ने जिस प्रकार भारत के खिलाफ अतिरिक्त टैरिफ लगाकर भारत सरकार पर दबाव बनाने की कुचेष्टा की। ऐसे में देश के 140 करोड़ लोगों के आशीर्वाद से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की अनुचित मांगों के आगे झुकने से इनकार किया। अंतरराष्ट्रीय व्यापार में नुकसान होने की जो बात चली थी, उसकी पूर्ति करने के लिए प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री ने मिलकर जीएसटी की दरें कम की।
अब यह दरें कम होने से आम आदमी को फायदा होगा। उसकी बाजार में क्रय शक्ति भी बढ़ेगी। शिक्षा और स्वास्थ्य को लगभग टैक्स फ्री कर दिया गया है। पेन-पेंसिल और कॉपी किताब पर 0% टैक्स है। हेल्थ इंश्योरेंस सहित अन्य इंश्योरेंस पर जो जीएसटी लगती थी उसे भी समाप्त कर दिया गया है। डेली यूज प्रोडक्ट पर भी जीएसटी कम की गई है।
महंगाई कम होने से उपभोक्ताओं को होगा फायदा खर्रा ने कहा- ऐसे में अब निश्चित रूप से बाजार में महंगाई कम होगी और उपभोक्ता को फायदा ही होगा। जब उपभोक्ता को फायदा होगा और उसको बचत होगी तो व्यापार बढ़ेगा और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में होने वाले नुकसान की भरपाई स्वदेशी व्यापार से हो जाएगी।
मंत्री ने कहा कि पहले हम फौज के हथियारों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर होते थे। लेकिन अब हमारे यहां पर ही तोप और हल्के लड़ाकू विमान ईजाद किए हैं। दुनिया के कई देश उनकी खरीद के लिए कतार में खड़े हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपदा में भी अवसर खोज रहे हैं, और भारत आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
डोटासरा के बयान पर किया पलटवार पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की ओर से पिछले दिनों मुख्यमंत्री के सीकर दौरे पर दिए बयान पर पलटवार करते हुए यूडीएच मंत्री ने कहा कि उधार लो और घी पीओ, दूसरी बात मेहनत करो और राष्ट्र को आगे बढ़ाओ। प्रशासनिक मजबूती भी होनी चाहिए केवल विस्तार से कुछ नहीं होगा। प्रदेश की और देश की अर्थव्यवस्था भी देखनी पड़ती है। जब-जब जहां विस्तार की आवश्यकता होगी वहां सरकार करेगी।
बता दें कि मुख्यमंत्री के सीकर दौरे के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा था कि सीकर से संभाग छीन लिया, नीमकाथाना छीन लिया और मुख्यमंत्री सीकर के लिए कोई भी घोषणा नहीं करके गए।
चूरू कलेक्ट्रेट परिसर में बजरी से भरा डंपर पलटा:बजरी खाली करते समय बेकाबू होकर पलटा, जनहानि टलीApril 18, 2026
स्कूल में मासूम परी पर कहर बनकर टूटी मधुमक्खियां, 150 से अधिक डंक निकाले, काटने पड़े सिर के बालApril 17, 2026
🐄 गो-सम्मान आह्वान अभियान महायात्रा का भव्य स्वागत, गोसंरक्षण के लिए संकल्पApril 12, 2026
विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती मनाई, होम्योपैथिक चिकित्सा है बिना साइड इफैक्ट के स्थाई इलाज की पद्धतिApril 10, 2026
चूरू में तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश:पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, तापमान में आई गिरावटApril 7, 2026
धरने पर बैठे किसानों पर मधुमखियों का हमला:सरसों की फसल जलाने के विरोध में किसानों का चल रहा था विरोध प्रदर्शनApril 7, 2026
विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती 10 अप्रैल कोApril 4, 2026

Leave a Reply