
चूरू | पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ का जन्मदिन सोमवार को संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जन्मदिन को लेकर चूरू लाइन पुलिस में सोमवार सुबह 10 बजे संकल्प सभा होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने बताया कि समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत, सहकारिता मंत्री गौतम दक, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन को लेकर कार्यकर्ता लगातार लोगों से संपर्क कर उन्हें इस कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में आने का निमंत्रण दे रहे हैं।

Leave a Reply