झुंझुनूं: अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ झुंझुनूं पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने झुंझुनूं शहर में दबिश देकर दो आरोपी संदीप कुमार (25) निवासी नाटास, थाना गुढागौड़जी, जिला झुंझुनूं और भैरू गुर्जर (20) निवासी पाटन, थाना बदनोर, जिला ब्यावर को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के पास से 2 किलो 146 ग्राम अफीम बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत करीब 11 लाख रुपए आंकी जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि झुंझुनूं जिले का संदीप कुमार और ब्यावर निवासी भैरू गुर्जर नामक युवक झुंझुनूं शहर में अफीम की सप्लाई करने आने वाले हैं। सूचना के मुताबिक, दोनों आरोपी देर शाम अग्रसेन सर्किल पर ग्राहक से मिलने वाले थे।
इस पर कोतवाली थाना अधिकारी हरजिंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता मौके पर रवाना हुआ। वहीं, एजीटीएफ प्रभारी शशिकांत की टीम ने भी अग्रसेन सर्किल और आसपास के क्षेत्र में निगरानी शुरू कर दी।
नाकाबंदी और गिरफ्तारी
संयुक्त टीम ने अग्रसेन सर्किल से बगड़ रोड पर ट्रीटमेंट प्लांट के सामने नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान दो युवक पैदल आते दिखाई दिए। संदेह होने पर जब पुलिस ने उन्हें रोका और पूछताछ की, तो उनकी पहचान संदीप और भैरू गुर्जर के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान संदीप कुमार से 1 किलो 176 ग्राम और भैरू गुर्जर से 970 ग्राम अफीम बरामद की गई। कुल 2 किलो 146 ग्राम अफीम को सील कर कब्जे में लिया गया।
पुलिस जांच जारी
पुलिस ने मौके पर ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जब्त अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 11 लाख रुपए बताई जा रही है।
प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने अफीम तस्करी में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से नशे के कारोबार में सक्रिय थे और झुंझुनूं शहर में सप्लाई करने आए थे।
Sports
- IPL 2026 में KKR के लिए 'काल' बना ये शख्स, 5 मैचों में नहीं मिली एक भी जीत April 15, 2026
- अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल को शेयर करनी होगी अपनी लोकेशन, डोप टेस्ट भी होगा; NADA का फैसला April 15, 2026
- Virat Kohli Injury: क्या आज लखनऊ के खिलाफ नहीं खेलेंगे विराट कोहली? जानें इंजरी पर क्या है ताजा अपडेट April 15, 2026
- आज RCB और LSG के बीच मुकाबला, जानें बेंगलुरु-लखनऊ की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन April 15, 2026
- RCB vs LSG: आज बेंगलुरु और लखनऊ का मैच, किसकी होगी जीत? मैच से पहले यहां मिलेगा जवाब April 15, 2026
- Rohit Sharma Injury: मुंबई इंडियंस को झटका, अगले मैच से बाहर रोहित शर्मा? जानें कौन कर सकता है रिप्लेस April 15, 2026
- 'रिटायर्ड प्लेयर खेलते हैं PSL…', IPL से तुलना पर पाकिस्तानी खिलाड़ी ने ही उतार दी पाकिस्तान की इज्जत; वीडियो वायरल April 15, 2026
- Watch: लड़की को महंगा पड़ा IPL मैच में Reel बनाना, 70 हजार रुपये का फटका; जानिए पूरा मामला April 15, 2026
- Praful Hinge: 4 हजार से सीधे कितने लाख? एक IPL मैच के बाद इतने गुना बढ़े प्रफुल्ल हिंगे के फॉलोअर्स April 15, 2026
- Ajinkya Rahane Statement: CSK से हार के बाद छलका KKR कप्तान अजिंक्य रहाणे का दर्द, कहा- 'अगर रिजल्ट आपके फेवर में न आ रहे हों तो…' April 15, 2026
IPL News
- लखनऊ से पहली बार जीती RCB, बन गई नंबर-1; रसिख-भुवनेश्वर के कहर के बाद विराट का गजब इम्पैक्ट
- RCB vs LSG 1st Innings Highlights: चिन्नास्वामी के बैटिंग विकेट पर लखनऊ के बल्लेबाजों का सरेंडर, 146 पर ढेर; रसिख सलाम का स्पेशल 'चौका'
- लखनऊ के खिलाफ RCB की प्लेइंग इलेवन से क्यों बाहर हुए विराट कोहली, क्या नहीं खेल रहे आज का मैच?
- मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, IPL 2026 के इतने मैचों से रोहित शर्मा बाहर! रिपोर्ट तोड़ देगी MI फैंस का दिल
- IPL 2026 RCB vs LSG: 29 गेंद पहले जीती बेंगलुरु, घर पर पहली बार लखनऊ को हराया; गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों का हिट शो
- IPL 2026 में KKR के लिए 'काल' बना ये शख्स, 5 मैचों में नहीं मिली एक भी जीत
- अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल को शेयर करनी होगी अपनी लोकेशन, डोप टेस्ट भी होगा; NADA का फैसला
- Virat Kohli Injury: क्या आज लखनऊ के खिलाफ नहीं खेलेंगे विराट कोहली? जानें इंजरी पर क्या है ताजा अपडेट
- आज RCB और LSG के बीच मुकाबला, जानें बेंगलुरु-लखनऊ की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
- RCB vs LSG: आज बेंगलुरु और लखनऊ का मैच, किसकी होगी जीत? मैच से पहले यहां मिलेगा जवाब


Leave a Reply