सीकर, चूरू, झुंझुनू: खबरें फटाफट

9 सितंबर 2025

सीकर में 24 घंटे में नहीं हुई बारिश:अगले 7 दिन मौसम सामान्य रहने की संभावना, मानसून कमजोर पड़ने के साथ बढ़ेगा टेंपरेचर

सीकर जिले में पिछले 24 घंटे में मानसून पर ब्रेक लग गया है। 24 घंटे में जिले में कहीं भी पानी की एक बूंद भी नहीं बरसा। आज सीकर में लगातार दूसरे दिन भी धूप निकली हुई है। 24 घंटे में जिले में कहीं भी पानी की एक बूंद नहीं बरसी है। हालांकि आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है। 7 दिन तक सीकर में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले यहां सोमवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री दर्ज किया गया था। सोमवार को पूरे दिन आसमान में बादलों की आवाजाही रही। दोपहर के समय धूप में तेजी रही।

कल से मानसून कमजोर पड़ेगा

मौसम एक्सपर्ट्स के मुताबिक फिलहाल 10 सितंबर से राजस्थान में एक बार मानसून कमजोर पड़ने वाला है। ऐसे में बारिश में भी गिरावट आएगी। अगले चार से पांच दिन सीकर सहित शेखावटी एरिया में बारिश होने के आसार बेहद कम है। हालांकि लगातार बादल छाए रहने पर कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम साफ रहेगा

जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक सीकर सहित शेखावटी एरिया में अब 4 से 5 दिन बारिश को लेकर कोई भी अलर्ट नहीं है। हालांकि आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है। ज्यादातर समय यदि मौसम साफ रहेगा तो तापमान में भी बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

परीक्षा देने आई छात्रा के साथ कॉलेज के दो कार्मिकों ने दुष्कर्म किया, मामला दर्ज

किसान की सड़क हादसे में मौत:साथी घायल, बहन के ससुराल से लौट रहे थे दोनों

फतेहपुर में बीती रात सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। चुरू के जांदवा गांव निवासी धन्ने सिंह (45) और उनके दोस्त विनोद (30) मोटरसाइकिल से फतेहपुर के तिहावली गांव से लौट रहे थे। रात 9 बजे फतेहपुर बाईपास पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को राजकीय धानुका उप जिला चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने धन्ने सिंह को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल विनोद को सीकर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

धन्ने सिंह अपनी बहन से मिलने तिहावली गांव गए थे। वे खेती-बाड़ी का काम करते थे। 12 महीने पहले ही उनके पिता का निधन हुआ था। परिवार में मां, पत्नी, 12 वर्षीय बेटा और 1 वर्षीय बेटी हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवाया है।

बाल विवाह की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम हुआ, गुड व बैड टच की जानकारी दी

सीकर: चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 टीम द्वारा नेहरू पार्क स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में बाल विवाह के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन चाइल्ड हेल्पलाइन सीकर के जिला समन्वयक राहुल दानोदिया द्वारा किया गया। विद्यालय के बच्चों को बाल विवाह के दुष्परिणाम, बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास पर प्रभाव तथा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बताया गया कि बाल विवाह में शामिल होने वाले हलवाई, पंडित, फोटोग्राफर, बराती, टैंटवाले, डीजे आदि पर भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। अधिनियम के अंतर्गत दो साल की सजा का प्रावधान है। यदि कहीं भी बाल विवाह होता दिखाई दे तो चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या जिला प्रशासन को तुरंत सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

बच्चों को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012, गुड टच और बैड टच के विषय में भी जागरूक किया गया। प्रिंसिपल निर्मला ने चाइल्ड हेल्पलाइन की सेवाओं की सराहना की और बच्चों व शिक्षकों से बाल विवाह रोकने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। इस दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन टीम से सुपरवाइजर सुनीता व केस वर्कर मनीष भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *