झुंझुनूं में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 95 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह अभियान जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश के नेतृत्व में चलाया गया था।
जिले के सभी पुलिस थानों की टीमों ने एक साथ 386 ठिकानों पर दबिश दी। इस कार्रवाई में 3 बाल अपचारियों को भी पकड़ा गया और 20 आदतन अपराधियों को पाबंद किया गया है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में बढ़ती गैंगवार, फिरौती, अवैध हथियारों की तस्करी, संपत्ति से जुड़े अपराधों और साइबर अपराध पर लगाम लगाना रहा।
नवलगढ़ में मदिया गैंग के 2 बदमाश पकड़े
नवलगढ़ पुलिस ने ‘मदिया गैंग’ के 2 सक्रिय सदस्यों, दिलप्रकाश और सतवीर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बोलेरो और कैंपर वाहन बरामद हुए हैं।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दिलप्रकाश के खिलाफ 7 और सतवीर के खिलाफ 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
सिंघाना में 1 बदमाश पकड़ा सिंघाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस कार्रवाई से अवैध हथियारों की तस्करी पर अंकुश लगेगा।
पचेरी कलां में 2 बदमाश अरेस्ट पचेरी कलां पुलिस ने जुआ खेलते हुए 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया और जुए की रकम जब्त की। इसके अलावा, एक मामले में एक बाल अपचारी को भी पकड़ा गया।
हथियार और वाहन भी किए जब्त इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध हथियार, वाहन और शराब भी बरामद की। मण्ड्रेला थाना क्षेत्र से अवैध हथियार और सिंघाना से जिंदा कारतूस मिले। पिलानी पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों में शामिल तीन वाहनों को जब्त किया है।
स्थाई वारंटियों और संदिग्धों पर भी शिकंजा जिलेभर में चले इस अभियान के तहत पुलिस ने 2 स्थाई निरूद्धगी वारंटी, 2 स्थाई वारंटी और 7 गिरफ्तारी वारंटियों को भी पकड़ा। इसके अलावा, कई संदिग्धों से पूछताछ की गई और उनकी गतिविधियों की जांच भी की गई।
ये भी पढिए …
- 🐄 गो-सम्मान आह्वान अभियान महायात्रा का भव्य स्वागत, गोसंरक्षण के लिए संकल्प
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती मनाई, होम्योपैथिक चिकित्सा है बिना साइड इफैक्ट के स्थाई इलाज की पद्धति
- चूरू में तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश:पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट
- धरने पर बैठे किसानों पर मधुमखियों का हमला:सरसों की फसल जलाने के विरोध में किसानों का चल रहा था विरोध प्रदर्शन
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती 10 अप्रैल को

Leave a Reply