चूरू में तारानगर पुलिस और डीएसटी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से 15 लाख रुपए कीमत की अफीम जब्त की है। पुलिस ने चूरू-तारानगर रोड पर नाकाबंदी के दौरान कार से 3 किलो 28 ग्राम अफीम बरामद की।
तारानगर थानाधिकारी गौरव खिड़िया ने बताया कि एसपी जय यादव के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इसी के तहत पुलिस ने तारानगर थाना क्षेत्र में नाकाबंदी लगाई थी।
पुलिस ने डीएसटी के सहयोग से चूरू-तारानगर रोड पर नाकाबंदी के दौरान सामने से आ रही लग्जरी कार को रोका। कार में दो व्यक्ति सवार थे। तलाशी लेने पर कार के अंदर से अफीम मिली।
पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में नागौर बारानी निवासी हिमताराम जाट (40) और खड़काली नागौर निवासी रामूराम जाट (45) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार और अफीम दोनों को जब्त कर लिया है।
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी अफीम नागौर से लेकर आए थे। वे इसे आगे भादरा सिरसा ले जा रहे थे। मामले की जांच दूधवाखारा थानाधिकारी हंसराज गुर्जर कर रहे हैं।
कार्रवाई करने वाली टीम में तारानगर थानाधिकारी गौरव खिड़िया, डीएसटी प्रभारी एसआई जयप्रकाश, कॉन्स्टेबल विकास, ओमप्रकाश, बलवान और अजीत सिंह शामिल थे।
ये भी पढिए….
- 🐄 गो-सम्मान आह्वान अभियान महायात्रा का भव्य स्वागत, गोसंरक्षण के लिए संकल्प
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती मनाई, होम्योपैथिक चिकित्सा है बिना साइड इफैक्ट के स्थाई इलाज की पद्धति
- चूरू में तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश:पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट
- धरने पर बैठे किसानों पर मधुमखियों का हमला:सरसों की फसल जलाने के विरोध में किसानों का चल रहा था विरोध प्रदर्शन
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती 10 अप्रैल को

Leave a Reply