ट्रांसफार्मर से तेल और तांबा चुराने का आरोपी गिरफ्तार : पुलिस ने झुंझुनूं में दबिश देकर पकड़ा, अब तक 1 दर्जन चोरियां कर चुका

सीकर की दादिया थाना पुलिस ने ट्रांसफॉर्मर से तेल और तांबा चोरी करने के मामले में आरोपी को झुंझुनूं से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पूर्व में चोरी के करीब 1 दर्जन मामले दर्ज हैं।

थानाधिकारी अशोक कुमार के अनुसार- 2 दिसंबर को बिजली विभाग की जेईएन किरण चौधरी ने मामला दर्ज करवाया कि बिजली विभाग द्वारा दादिया थाना इलाके में लगाए गए पांच ट्रांसफार्मर से चोरों ने तेल और तांबा चोरी कर लिया। इस सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर इन्वेस्टिगेशन शुरू किया।

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर के जरिए पुलिस ने आरोपी को आईडेंटिफाई किया। तलाश में पुलिस ने उदयपुरवाटी, झुंझुनू सहित अन्य इलाकों में दबिश भी दी। लेकिन आरोपी सुभाष उर्फ संत पुलिस पकड़ से दूर रहा। अब पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी झुंझुनूं में आया हुआ है। इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी सुभाष उर्फ संत (27) पुत्र छोटूराम बावरिया निवासी खिरोड़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पूर्व में ट्रांसफार्मर से तेल और तांबा चोरी करने जैसे करीब एक दर्जन मामले दर्ज है।

One response to “ट्रांसफार्मर से तेल और तांबा चुराने का आरोपी गिरफ्तार : पुलिस ने झुंझुनूं में दबिश देकर पकड़ा, अब तक 1 दर्जन चोरियां कर चुका”

  1. Sheetal Sharma Avatar
    Sheetal Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *