दहेज केस में राजीनामा करने ससुराल गए दामाद पर हमला : लोहे की रॉड से सिर में चोट और हाथ तोड़ा, इलाज के लिए चूरू रेफर

रामगढ़ शेखावाटी: रामसीसर गांव में एक दामाद के साथ ससुराल वालों ने मारपीट की। ढांढ़ण निवासी 32 वर्षीय राजेन्द्र कुमार की शादी 12 साल पहले रामसीसर गांव में हुई थी। पिछले चार साल से पत्नी के साथ विवाद चल रहा था।

ससुराल पक्ष ने राजेन्द्र पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में उन्हें दो महीने जेल भी काटनी पड़ी। राजेन्द्र इस केस में राजीनामा करने के लिए ससुराल गए थे।

ससुराल पक्ष के लोग इस बात से नाराज हो गए। उन्होंने लोहे की रॉड से राजेन्द्र पर हमला कर दिया। हमले में राजेन्द्र के सिर में चोट आई और हाथ टूट गया।सूचना मिलने पर रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल राजेन्द्र को रामगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट के कारण उन्हें चूरू के सरकारी डीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वर्तमान में राजेन्द्र का चूरू में इलाज चल रहा है।

One response to “दहेज केस में राजीनामा करने ससुराल गए दामाद पर हमला : लोहे की रॉड से सिर में चोट और हाथ तोड़ा, इलाज के लिए चूरू रेफर”

  1. Bhuwanesh sharma Avatar
    Bhuwanesh sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *