नवलगढ़ पुलिस ने थाना क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने होटल, ढाबे, कैफे और धर्मशालाओं में छापेमारी की। इस दौरान शांतिभंग की आशंका में तीन लड़कियों 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजवीर सिंह ने इसका सुपरविजन किया। सीआई सुगनसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस ने एक दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों में जांच की। टीम ने रजिस्टर चेक किए और आने-जाने वालों की पहचान की जांच की। साथ ही सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा प्रबंधों की भी समीक्षा की।
गिरफ्तार किए गए लोगों में मोहब्बतसर के लक्ष्मणसिंह और मोतीराम शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपी
- लक्ष्मणसिंह पुत्र मूलसिंह जाति राजपूत उम्र 42 साल निवासी रॉयल होटल मोहब्बतसर नवलगढ जिला झुंझुनूं
- मोतीराम पुत्र सांवरराम जाति माली उम्र 40 साल निवासी रॉयल होटल मोहब्बतसर नवलगढ जिला झुंझुनूं
- आफीया शेख पुत्री मतीन सरकार उम्र 29 साल निवासी पैकपारा पुलिस थाना गोपालनगर जिला नोर्थ 24 परगना पश्चिम बंगाल
- रानी मण्डल पुत्री दीपक मण्डल जाति हिन्दू मण्डल उम्र 26 साल निवासी गंगादासपुर पुलिस थाना गोपालनगर जिला नोर्थ 24 परगना पश्चिम बंगाल
- अनिशा मण्डल पुत्री अर्जुन मण्डल जाति हिन्दू मण्डल उम्र 24 साल निवासी पैकपारा पुलिस थाना गोपालनगर जिला नोर्थ 24 परगना पश्चिम बंगाल


Leave a Reply