झुंझुनूं में खेल मैदान में उतरा सेना का हेलीकॉप्टर : खराब मौसम की वजह से इमरजेंसी लेंडिंग करवाई; जयपुर से हिसार जा रहा था

झुंझुनूं में खेल मैदान में उतरा सेना का हेलीकॉप्टर : खराब मौसम की वजह से इमरजेंसी लेंडिंग करवाई; जयपुर से हिसार जा रहा था

हेलीकॉप्टर ने 2 बार उड़ान भरी लेकिन, मौसम ठीक नहीं होने की वजह से फिर से लैंडिंग करवानी पड़ी।

झुंझुनूं: खराब मौसम के कारण भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर को आज दोपहर झुंझुनूं में 2 बार लैंडिंग करनी पड़ी। हेलिकॉप्टर जयपुर से हिसार जा रहा था और इसमें दो जवान सवार थे, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं। हेलीकॉप्टर को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

उड़ान भरने के बाद फिर से लौटा

वायुसेना का यह हेलिकॉप्टर पहले सीथल पंचायत के राजस्व गांव रामलालपुरा के मुक्तिधाम के पास खेल मैदान में उतरा। अचानक हुई इस लैंडिंग को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। हेलिकॉप्टर और दोनों जवान सुरक्षित है। करीब एक घंटे तक रामलालपुरा में रुकने के बाद, मौसम में थोड़ा सुधार होने पर हेलीकॉप्टर ने दोबारा उड़ान भरी। हालांकि, कुछ ही देर बाद मौसम फिर खराब हो गया, जिसके कारण हेलिकॉप्टर को झुंझुनूं हवाई पट्टी पर दोबारा आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।

5 घंटे से झुंझुनूं में ही खड़ा है एसपी देवेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि हेलीकॉप्टर पिछले पांच घंटे से झुंझुनूं हवाई पट्टी पर ही रुका हुआ है। वायुसेना के संचालन के लिए किसी विशेष अनुमति की आवश्यकता नहीं होती है। हेलीकॉप्टर की झुंझुनूं में दो बार आपातकालीन लैंडिंग हुई है। अब मौसम ठीक होने बाद ही उड़ान भरेगा।

मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर को झुंझुनूं उतारा गया।
हेलीकॉप्टर जयपुर से हिसार जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *