झुंझुनूं के चिड़ावा में कर्ज से परेशान होकर अधेड़ ने उठाया खौफनाक कदम, चिड़ावा में ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, मृतक की जेब से मिला सुसाइड नोट, लोन नहीं चुका पाने और बैंक कर्मियों द्वारा दबाव बनाए जाने की लिखी बात ■ पश्चिम बंगाल SIR मामला: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, ट्रिब्यूनल से मंजूरी प्राप्त वोटर्स को मिलेगा वोटिंग का अधिकार■ इजरायल-लेबनान में 10 दिनों के लिए सीजफायर, क्रेडिट ले डोनाल्ड ट्रंप बोले- अब तक 10 युद्ध रुकवाए ■ दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा के विमान टकराए, पार्किंग एरिया में हादसा; दोनों प्लेन को नुकसान, लेकिन यात्री सुरक्षित ■ एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज 17 अप्रैल को गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, जयपुर, अलवर, कोटपूतली, बहरोड़, दौसा व आसपास के जिलों में मेघगर्जन, तेज हवाओं (40-50Kmph) के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है ■

Areawise News
सीकर में वकीलों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला : संभाग और जिला निरस्त करने के विरोध में तीन माह से धरना जारी
सीकर में अभिभाषक संघ के बैनर तले वकीलों ने आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। वकील सीकर संभाग और नीमकाथाना जिले को निरस्त करने के विरोध में पिछले तीन माह से कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर धरने पर बैठे हैं।
एक माह पहले दिया था आश्वासन
अभिभाषक संघ के अध्यक्ष भागीरथमल जाखड़ ने बताया कि करीब एक माह पूर्व मुख्यमंत्री के सीकर दौरे के दौरान उन्हें ज्ञापन सौंपा गया था। मुख्यमंत्री ने चाय पर बुलाकर चर्चा करने और सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पूर्व सरकार के फैसले को किया निरस्त
जाखड़ ने बताया कि पूर्व सरकार ने राजस्थान में नए जिले और तीन संभाग बनाए थे। लेकिन पिछले साल के अंत में वर्तमान भाजपा सरकार ने इन्हें निरस्त कर दिया, जिनमें सीकर संभाग और नीमकाथाना जिला भी शामिल हैं।
आंदोलन तेज करने की चेतावनी वकीलों ने चेतावनी दी है कि यदि एक-दो दिन में मुख्यमंत्री कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाते हैं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Leave a Reply