दीवार से टकराकर चकनाचूर हुई कार : हवा में उछली और खेत में गिरी, तीन लोग घायल

दीवार से टकराकर चकनाचूर हुई कार : हवा में उछली और खेत में गिरी, तीन लोग घायल

चूरू हाईवे से पिलानी की ओर जाने वाले बाईपास पर 31 मई शनिवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना हुई। सादुलपुर से पिलानी की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर खेत की दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार हवा में उछलकर खेत के अंदर जा गिरी।  कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार के परखचे उड़ गए । कार को देखकर ऐसा लग रहा था इनमे सवार लोग शायद ही सुरक्षित बचे होंगे । हालांकि, कार में सवार तीनों लोगों को केवल मामूली चोटें आईं। जिसे देखकर कहावत चरितार्थ हो रही हैं कि जाको राखे साइया मार सके न कोई, घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की। उन्होंने एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, सभी घायलों का इलाज जारी है। उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *