चूरू में बैंड बजाने के नाम पर साइबर ठगी : पुलिस लाइन में प्रोग्राम का झांसा देकर मंगाया स्कैनर, 5578 रुपए ठगे

चूरू में बैंड बजाने के नाम पर साइबर ठगी : पुलिस लाइन में प्रोग्राम का झांसा देकर मंगाया स्कैनर, 5578 रुपए ठगे

चूरू में साइबर ठगों ने एक बैंड वादक को अपना शिकार बनाया है। राम मंदिर के पास शादी-पार्टियों में बैंड बजाने का काम करने वाले व्यक्ति को गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे एक फोन कॉल आया। कॉलर ने चूरू पुलिस लाइन में रिटायरमेंट पार्टी के लिए बैंड, बैंड वादक और बग्गी की बुकिंग करने की बात कही।

बैंड वादक अपनी टीम और सामान के साथ बताए गए समय पर पुलिस लाइन पहुंचा। वहां कोई नहीं मिलने पर वह वापस अपने ऑफिस लौट आया। इसके बाद ठग ने दोबारा कॉल करके एडवांस पेमेंट के लिए मोबाइल पर स्कैनर भेजने की बात कही। स्कैनर को खोलते ही पीड़ित के खाते से 5,578 रुपए कट गए।

 

पीड़ित ने बताया कि वह मजदूर वर्ग से है और पहली बार इस तरह की साइबर ठगी का शिकार हुआ है। उसने इस मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज करा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *