सरदारशहर नगर परिषद सभापति के खिलाफ दिया अविश्वास प्रस्ताव : विधायक के नेतृत्व में कांग्रेस और भाजपा के बागी पार्षद कलेक्ट्रेट पहुंचे, 44 पार्षद होने का दावा

सरदारशहर नगर परिषद सभापति के खिलाफ दिया अविश्वास प्रस्ताव : विधायक के नेतृत्व में कांग्रेस और भाजपा के बागी पार्षद कलेक्ट्रेट पहुंचे, 44 पार्षद होने का दावा

चूरू के सरदारशहर नगर परिषद में सियासी हलचल तेज हो गई है। नगर परिषद सभापति और भाजपा नेता राजकरण चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया है।

शुक्रवार को विधायक अनिल शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस और भाजपा के बागी पार्षद जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा से मिले। विधायक शर्मा ने 44 पार्षदों के समर्थन का दावा किया है।

सरदारशहर नगर परिषद में कुल 55 वार्ड पार्षद हैं। इनमें से 30 कांग्रेस और 14 भाजपा के पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया है। तीन भाजपा पार्षद वर्तमान में शहर से बाहर हैं।

पार्षदों का कहना है कि जनता के काम नहीं हो रहे थे, इसलिए यह कदम उठाना पड़ा। इस राजनीतिक उथल-पुथल के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।

एडीएम अर्पिता सोनी ने बताया कि प्रशासन अविश्वास प्रस्ताव पर विधि सम्मत कार्रवाई करेगा। विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि शहर के विकास के लिए कांग्रेस और भाजपा के पार्षद एकजुट हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *