गंदगी देख मंत्री का फूटा गुस्सा,BDO को फटकार, दिलावर ने कहा- ग्रामीण पागल हैं क्या, जो रोज सफाई के लिए हल्ला करते हैं?

गंदगी देख मंत्री का फूटा गुस्सा,BDO को फटकार, दिलावर ने कहा- ग्रामीण पागल हैं क्या, जो रोज सफाई के लिए हल्ला करते हैं?

सीकर जिले के पिपराली गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर अचानक निरीक्षण के लिए पहुंचे। गांव में चारों ओर फैली गंदगी और बदहाल सफाई व्यवस्था देखकर मंत्री दिलावर का गुस्सा फूट पड़ा।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों से बातचीत के दौरान जब सफाईकर्मियों और कचरा संग्रहण व्यवस्था की पोल खुली, तो मंत्री ने जिम्मेदार अधिकारियों को आड़े हाथ लेते हुए BDO को जमकर फटकार लगाई।

गंदगी से नाराज मंत्री ने BDO को लगाई जमकर फटकार

 

मंत्री दिलावर ने ग्रामीणों से सफाई को लेकर बात की तो ग्रामीणों ने कहा कि ना ही सफाईकर्मी झाड़ू लगाते हैं और ना ही यहां कचरा लेने वाली गाड़ी आती है। ग्रामीणों को अपने स्तर पर ही व्यवस्था करनी पड़ती है। इस पर मंत्री दिलावर ने BDO को फटकार लगाते हुए कहा कि ग्रामीण पागल हैं क्या, जो रोज सफाई के लिए हल्ला करते हैं?

सीकर जिले के पिपराली गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर अचानक निरीक्षण के लिए पहुंचे। गांव में चारों ओर फैली गंदगी और बदहाल सफाई व्यवस्था देखकर मंत्री दिलावर का गुस्सा फूट पड़ा।

पिपराली ब्लॉक में अचानक सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे थे मंत्री

हुआ यूं कि शिक्षा व पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर शनिवार को जयपुर से नवलगढ़ होकर झुंझुनूं जा रहे थे। इसी बीच मंत्री मदन दिलावर सीकर जिले के पिपराली ब्लॉक में सफाई व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंच गए। जिले में स्वच्छता के औचक निरीक्षण में ग्राम पंचायतों की सफाई व्यवस्था की असली तस्वीर सामने आ गई।

पिपराली पंचायत समिति क्षेत्र में गंदगी, कचरे के ढेर और ग्रामीणों की शिकायतों के बाद मंत्री दिलावर ने जिला परिषद सीईओ राजपाल सिंह यादव समेत अन्य अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। इसी बीच मंत्री दिलावर ने लापरवाही को लेकर जांच और रिकवरी के निर्देश दे डाले।

पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर से सफाई की अव्यवस्था को लेकर शिकायत करती ग्रामीण महिला।

सफाई व्यवस्था को लेकर पंचायतों की खुली पोल

शनिवार सुबह से ही मंत्री मदन दिलावर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों के स्वच्छता निरीक्षण पर निकले। निरीक्षण के दौरान जब उन्होंने ग्रामीणों से हर घर कचरा संग्रहण और रेगुलर सफाई के बारे में पूछा, तो पंचायतों की पोल खुल गई।

ग्रामीणों ने साफ कहा कि गांवों में ना तो कचरा लेने वाली गाड़ी आती है और ना ही सफाईकर्मी गंदगी साफ करते हैं। मजबूरी में ग्रामीणों को खुद ही नालियों और सड़कों की सफाई करनी पड़ती है।

पिपराली पंचायत समिति मुख्यालय पर पॉलीथिन और कचरे के ढेर मिलने पर मंत्री दिलावर ने कार्यवाहक BDO जरनैल सिंह को मौके पर ही कड़ी फटकार लगाई। ग्रामीणों ने मंत्री को सड़कों पर झाड़ू लगाकर वास्तविक स्थिति दिखाई।

ग्रामीणों ने साफ कहा कि गांवों में ना तो कचरा लेने वाली गाड़ी आती है और ना ही सफाईकर्मी गंदगी साफ करते हैं। मजबूरी में ग्रामीणों को खुद ही नालियों और सड़कों की सफाई करनी पड़ती है।

स्वच्छता के लिए हर महीने किए जा रहे करीब 2 लाख रुपए

इस पर मंत्री ने अधिकारियों से पूछा कि जब पिपराली पंचायत में स्वच्छता के लिए हर महीने करीब 2 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं, तो फिर सफाई क्यों नहीं हो रही? इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए मंत्री ने सीकर जिला परिषद के सीईओ को स्वच्छता कार्यों की जांच करवाने और राशि की रिकवरी के निर्देश दिए।

पिपराली पंचायत समिति मुख्यालय पर पॉलीथिन और कचरे के ढेर मिलने पर मंत्री दिलावर ने कार्यवाहक BDO जरनैल सिंह को मौके पर ही कड़ी फटकार लगाई।

मंत्री ने अधिकारियों को तुरंत साफ-सफाई करवाने के दिए निर्देश

इसके बाद मंत्री दिलावर सिंहासन ग्राम पंचायत पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने वर्षों से सड़क पर कीचड़ और गंदगी की शिकायत की। मंत्री दिलावर ने प्रशासक को पाबंद करते हुए ग्राम विकास अधिकारी को तुरंत समस्या समाधान के निर्देश दिए। पिपराली ब्लॉक की पिपराली, सिंहासन और दादिया ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई की शिकायतों पर मंत्री दिलावर ने गहरी नाराजगी जताई।

उन्होंने जिला परिषद के अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से साफ-सफाई शुरू करवाने और नियमित निगरानी के निर्देश दिए। साथ ही स्वच्छता अभियान में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *